Datia BJP Leader Brijesh Dubey:दतिया (मध्य प्रदेश): मध्य प्रदेश के दतिया जिले में पुलिस प्रशासन ने कानून-व्यवस्था को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता बृजेश दुबे को आधिकारिक तौर पर ‘गुंडा’ घोषित कर दिया है। पुलिस रिकॉर्ड में उनके खिलाफ दर्ज गंभीर आपराधिक मामलों और लगातार सामने आ रही शिकायतों को देखते हुए यह कदम उठाया गया है। इस कार्रवाई के बाद जिले के राजनीतिक और प्रशासनिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है।

हत्या, फायरिंग और अवैध गतिविधियों समेत कई गंभीर आरोप
Datia BJP Leader Brijesh Dubey:पुलिस अधिकारियों के अनुसार, बृजेश दुबे के खिलाफ हत्या, मारपीट, गाली-गलौज, दहशत फैलाने के लिए हवाई फायरिंग करने और अन्य गैर-कानूनी गतिविधियों में संलिप्त रहने जैसे कई गंभीर मामले दर्ज हैं। आपराधिक प्रवृत्ति और क्षेत्र में शांति भंग होने की आशंका के मद्देनजर पुलिस ने उनकी गुंडा फाइल खोली है।
एसपी के निर्देश: हर गतिविधि पर रहेगी पुलिस की पैनी नजर
Datia BJP Leader Brijesh Dubey:दतिया के पुलिस अधीक्षक (SP) मयूर खंडेलवाल ने संबंधित थाना पुलिस को निर्देशित किया है कि बृजेश दुबे की निरंतर निगरानी और नियमित चेकिंग सुनिश्चित की जाए। गुंडा सूची में नाम शामिल होने के बाद अब उनकी हर हरकत और आवाजाही पर पुलिस महकमे की कड़ी नजर रहेगी, ताकि क्षेत्र में किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोका जा सके।
महंत के शिष्य ने कोतवाली में दर्ज कराया एक और मुकदमा
Datia BJP Leader Brijesh Dubey:एक तरफ पुलिस ने उन्हें गुंडा घोषित किया है, तो दूसरी तरफ बृजेश दुबे की कानूनी मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। दतिया कोतवाली थाने में उनके खिलाफ एक और नई एफआईआर पंजीबद्ध की गई है। यह शिकायत महंत गिरधर भारती के शिष्य मनोज भारती द्वारा दर्ज कराई गई है।
रास्ता रोककर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप
Datia BJP Leader Brijesh Dubey:फरियादी मनोज भारती की रिपोर्ट पर पुलिस ने भाजपा नेता बृजेश दुबे और उनके साथी दीपू यादव के विरुद्ध मामला दर्ज किया है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि दोनों आरोपियों ने उनका रास्ता रोका, उनके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है।

