JamshedpurJamshedpur
Spread the love

रिपोर्टर: प्रेम श्रीवास्‍तव

Jamshedpur : जुगसलाई स्थित श्री राजस्थान शिव मंदिर में विप्र फाउंडेशन महिला प्रकोष्ठ की ओर से ‘मेघ मल्हार सिंधारा उत्सव’ का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत वरिष्ठ महिला समाजसेवी संगीता सारस्वत एवं गीता देवी दाधीच ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित व फीता काटकर की। इसके पश्चात गणेश वंदना और विप्र मंगल कामना के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आगाज हुआ, जिसमें समाज की महिलाओं और बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

Jamshedpur बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियां और मनोरंजक प्रतियोगिताएं

उत्सव में बच्चों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सभी उपस्थित लोगों का मन मोह लिया, जिसके लिए उन्हें पुरस्कृत भी किया गया। इसके साथ ही महिलाओं के बीच कई मनोरंजक प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। प्रतियोगिता के परिणामों में टीना शर्मा ने ‘सावन क्वीन’ का खिताब (प्रथम स्थान) अपने नाम किया, जबकि दीपिका शर्मा द्वितीय एवं ज्योति शर्मा तृतीय स्थान पर रहीं। वहीं ‘वन मिनट गेम’ में निकिता व मुनमुन शर्मा, ‘म्यूजिकल चेयर’ में संगीता और ‘अंताक्षरी’ में महिला ग्रुप विजेता बना।

Jamshedpur विशेष उपहार वितरण और स्वादिष्ट अल्पाहार

कार्यक्रम के दौरान स्वर्गीय धाड़ीराम राधेश्याम कृष्ण गोपाल सारस्वत की पुण्य स्मृति में नरेश कुमार सारस्वत की तरफ से उपस्थित सभी महिलाओं को विशेष उपहार भेंट किए गए। समारोह में शामिल सभी लोगों ने अल्पाहार का भी आनंद लिया। पूरे मंच का सफल संचालन ‘नारायणी इवेंट्स’ के मनोज शर्मा ‘मोनू’ द्वारा किया गया।

आयोजन को सफल बनाने में रही इनकी सराहनीय भूमिका

इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में सोनू शर्मा, प्रीति, निशा दीक्षित, पलक सारस्वत, कंचन, डिम्पल, जूली, सुनीता, नीलम, वीणा, सांवरलाल शर्मा, गणेश दायमा, दिलीप, देवराज, राजेश शर्मा, प्रदीप मिश्रा, गोविन्द भारद्वाज, विक्रम और विनोद समेत विप्र समाज के अनेक सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

ये भी पढ़े: शेखपुरा हत्याकांड का खुलासा: मोबाइल की लत और बेइज्जती का बदला लेने के लिए खलासी ने की थी ड्राइवर की हत्या, पुलिस ने पश्चिम चंपारण से दबोचा