रिपोर्टर: पुनीत कुकरेजा
Punjab : पंजाब पुलिस ने राज्य में एक बड़े आतंकी मंसूबे को नाकाम करते हुए पाकिस्तान समर्थित ‘बब्बर खालसा इंटरनेशनल’ (BKI) के आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। जालंधर काउंटर इंटेलिजेंस और शहीद भगत सिंह (एसबीएस) नगर पुलिस के संयुक्त अभियान में एक मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जिसके कब्जे से भारी मात्रा में यानी 86-पी (86-P) हैंड ग्रेनेड बरामद किए गए हैं।
Punjab डेड लेटर बॉक्स (DLB) के जरिए पहुंचाए गए थे विस्फोटक
पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी ने विदेश में बैठे अपने आकाओं (हैंडलर्स) के निर्देश पर जालंधर के आदमपुर के पास स्थित एक डेड लेटर बॉक्स (ड्रॉप लोकेशन) से इन हैंड ग्रेनेड को उठाया था। पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई (ISI) के इशारे पर संचालित यह मॉड्यूल पंजाब में किसी बड़ी अप्रिय घटना को अंजाम देने की फिराक में था।
Punjab विदेशी हैंडलर्स और बैकवर्ड-फॉरवर्ड लिंकेज की जांच तेज
पंजाब के पुलिस महानिदेशक (DGP) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर जानकारी देते हुए बताया कि इस संदर्भ में एसबीएस नगर के थाना सदर नवांशहर में भारतीय न्याय संहिता (BNS) और विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर ली गई है।
आतंकी नेटवर्क को पूरी तरह ध्वस्त करने का प्रयास
सुरक्षा एजेंसियां अब इस पूरे नेटवर्क के स्थानीय सपोर्ट सिस्टम, हथियार सप्लाई की क्रोनोलॉजी (फॉरवर्ड व बैकवर्ड लिंकेज) और सीमा पार बैठे विदेशी आकाओं का पता लगाने के लिए आगे की गहन जांच में जुटी हुई हैं।
ये भी पढ़े: वैश्विक मंच पर दिल्ली मेट्रो का दबदबा: समयबद्धता में हांगकांग, पेरिस और न्यूयॉर्क की मेट्रो को पछाड़ा

