रिपोर्टर: संदीप राजावत
Gwalior : देशभर में नीट (NEET) और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। संसद से लेकर सड़क तक विपक्षी दल केंद्र सरकार के खिलाफ लामबंद हैं। इसी क्रम में भारतीय युवा कांग्रेस द्वारा चलाए जा रहे राष्ट्रीय अभियान ‘छात्रों की गूंज’ के तहत राजस्थान की वरिष्ठ कांग्रेस नेता संगीता बेनीवाल ग्वालियर पहुँचीं। यहाँ उन्होंने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों से सीधे संवाद किया और बाद में एक पत्रकार वार्ता को संबोधित किया।
Gwalior छात्रों से संवाद के दौरान भावुक हुईं संगीता बेनीवाल
ग्वालियर आगमन पर संगीता बेनीवाल ने ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में शामिल होकर अभ्यर्थियों और युवाओं से उनके मन की बात जानी। प्रेस कॉन्फ्रेंस में छात्रों का दर्द बयां करते हुए बेनीवाल बेहद भावुक हो गईं। उन्होंने कहा कि जब उन्होंने अभ्यर्थियों से मुलाकात की, तो छात्रों की आँखों में अपने भविष्य को लेकर गहरा डर और निराशा थी। छात्र यह पूछने पर मजबूर हैं कि दिन-रात मेहनत करने के बाद भी क्या उनका भविष्य सुरक्षित है?
Gwalior केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से माँगा इस्तीफा
कांग्रेस कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान वरिष्ठ नेता ने केंद्र सरकार की नीतियों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने नीट परीक्षा में धांधली का हवाला देते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के तत्काल इस्तीफे की मांग की।
“मौजूदा केंद्र सरकार पूरी तरह से छात्र-विरोधी और युवा-विरोधी साबित हुई है। जो सरकार देश के युवाओं और उनके भविष्य की रक्षा नहीं कर सकती, उसे सत्ता में रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है।”
— संगीता बेनीवाल, वरिष्ठ कांग्रेस नेता
Gwalior युवाओं के हक के लिए जारी रहेगा ‘छात्रों की गूंज’ अभियान
कांग्रेस नेताओं ने स्पष्ट किया कि जब तक नीट अभ्यर्थियों को न्याय नहीं मिल जाता और परीक्षाओं की पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए कड़े कदम नहीं उठाए जाते, तब तक युवा कांग्रेस का ‘छात्रों की गूंज’ आंदोलन देशभर में इसी तरह जारी रहेगा।
ये भी पढ़े: Dumka: मोहुलडाबर में तीन मौतों के बाद हड़कंपए स्वास्थ्य विभाग ने लगाया कैंप, मलेरिया के मिले मरीज

