रिपोर्टर: योगेन्द्र सिंह
Fatehpur Wife Burns Husband alive : उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ एक महिला ने घरेलू कलह और प्रताड़ना से तंग आकर अपने ही पति को जिंदा जलाकर मार डाला। शातिर आरोपी पत्नी ने इस जघन्य हत्याकांड को ‘बीड़ी से लगी आकस्मिक आग’ का रूप देने की पूरी कोशिश की, लेकिन पुलिस की पैनी तफ्तीश और उसकी एक छोटी सी झूठ की गलती ने पूरे मामले का पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है।
Fatehpur Wife Burns Husband alive ‘शराबी पति’ की प्रताड़ना से तंग आकर रची साजिश
यह मामला मालवा थाना क्षेत्र के असवार तारापुर गांव का है। ग्रामीणों के अनुसार, मृतक अवधेश कुमार उर्फ पवन (शादी के 12 वर्ष, कोई संतान नहीं) अत्यधिक शराब पीने का आदी था। वह कोई काम-धंधा नहीं करता था और घर के बर्तन तथा अनाज बेचकर शराब पी जाता था। यहाँ तक कि अपनी पत्नी प्रीति उर्फ विनीता द्वारा मजदूरी कर कमाए गए पैसों को भी छीन लेता था और विरोध करने पर सरेआम मारपीट करता था। रोज़-रोज़ की इस प्रताड़ना से तंग आकर विनीता ने उसे रास्ते से हटाने का मन बना लिया।
Fatehpur Wife Burns Husband alive पेट्रोल डालकर लगाई आग और बनाई मनगढ़ंत कहानी
बीती 27 जून को अवधेश हमेशा की तरह भारी नशे में धुत होकर घर आया और चारपाई (खटिया) पर सो गया। इसी का फायदा उठाकर विनीता ने चारपाई पर बिछी कथरी पर पेट्रोल उड़ेल दिया और आग लगाकर बाहर से दरवाजा बंद कर दिया। नशे में होने के कारण अवधेश भाग नहीं सका और बुरी तरह झुलस गया, जिससे उसकी मौत हो गई। खुद को बचाने के लिए विनीता ने पड़ोसियों को इकट्ठा किया और कहानी गढ़ी कि उसका पति बीड़ी पीते समय दुर्घटनावश आग की चपेट में आ गया और वह खुद उस समय बैंक से पैसे निकालने गई थी।
Fatehpur Wife Burns Husband alive अंतिम शनिवार (क्लोसिंग) की टाइमिंग ने खोला मर्डर का राज
मृतक के भाई राजकुमार द्वारा हत्या की आशंका जताए जाने के बाद फतेहपुर के पुलिस अधीक्षक (SP) अभिमन्यु मांगलिक ने मामले की कमान संभाली। पुलिस की तकनीकी जांच में विनीता का झूठ पकड़ा गया। दरअसल, जिस 27 जून को वारदात हुई, वह महीने का अंतिम शनिवार (Fourth Saturday) था और उस दिन सभी बैंक बंद थे। जब पुलिस ने विनीता से पूछा कि बंद बैंक से उसने पैसे कैसे निकाले, तो वह हड़बड़ा गई। पुलिस की सख्त पूछताछ के आगे टूटते हुए उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। मालवा थाना प्रभारी राजेश मिश्रा ने बताया कि आरोपी महिला को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

