PunePune
Spread the love

रिपोर्टर: सूर्यांश प्रताप सिंह

Ketan Aggarwal Murder Pune Lohagad Fort Sia Goyal : महाराष्ट्र के पुणे में हुए मशहूर रियल एस्टेट कारोबारी केतन अग्रवाल हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस रविवार को दोनों आरोपियों को लोहागढ़ किले की पहाड़ी पर लेकर पहुँची। 18 जून को घटित हुए इस खौफनाक मर्डर केस की परतों को खोलने के लिए पुणे ग्रामीण पुलिस ने मुख्य आरोपी 20 वर्षीय सिया गोयल और उसके प्रेमी चेतन चौधरी की मौजूदगी में पूरे क्राइम सीन को रीक्रिएट किया।

Ketan Aggarwal Murder Pune Lohagad Fort Sia Goyal पहाड़ी की चोटी से कैसे दिया धक्का? कड़ियों को जोड़ रही है पुलिस

पुणे ग्रामीण पुलिस के अधीक्षक (SP) संदीप सिंह गिल ने बताया कि 18 जून के दिन लोहागढ़ किले में जो कुछ भी हुआ, उसके सटीक घटनाक्रम को समझने के लिए यह कवायद की जा रही है। मुख्य आरोपी सिया गोयल को विशेष रूप से किले के उसी पॉइंट पर ले जाया गया, जहाँ से उसने चेतन के साथ मिलकर केतन अग्रवाल को नीचे गहरी खाई में धकेला था। पुलिस टीम इस बात की बारीकी से जांच कर रही है कि मर्डर के वक्त आरोपियों की पोजीशन क्या थी, दोनों ने किस रास्ते का इस्तेमाल किया और वारदात को अंजाम देने के लिए क्या हरकतें कीं।

Ketan Aggarwal Murder Pune Lohagad Fort Sia Goyal पूरे रीक्रिएशन की वीडियो रिकॉर्डिंग, प्रेमी चेतन चौधरी से अलग पूछताछ

इस हाई-प्रोफाइल मर्डर मिस्ट्री की जांच को अदालत में मजबूत साबित करने के लिए पुलिस क्राइम सीन रीक्रिएशन की पूरी वीडियो रिकॉर्डिंग कर रही है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, प्रेमी चेतन चौधरी को किले के दूसरे हिस्सों में अलग से ले जाकर पूछताछ की जाएगी। जांचकर्ता इस बात का पता लगा रहे हैं कि वारदात के दिन चेतन लगातार सिया और केतन का पीछा कैसे कर रहा था। क्या वह किले में बिना टिकट घुसा था? और पहाड़ी पर पहुँचने से पहले सिया ने उसे क्या इशारे किए थे? इन सभी दावों की सच्चाई अब खंगाली जा रही है।

Ketan Aggarwal Murder Pune Lohagad Fort Sia Goyal बदनामी के डर से रची हत्या की साजिश, गोयल परिवार से 12 घंटे पूछताछ

पूछताछ में आरोपी युवती सिया गोयल ने कबूला है कि वह केतन अग्रवाल से शादी नहीं करना चाहती थी। उसे डर था कि अगर उसने खुद शादी से इनकार किया तो समाज में उसके परिवार की भारी बदनामी होगी। इसी बदनामी से बचने के लिए उसने अपने प्रेमी चेतन चौधरी के साथ मिलकर केतन को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश रच डाली। इस मामले में पुलिस ने शनिवार को लोनावला ग्रामीण पुलिस स्टेशन में सिया के माता-पिता (प्रवीण और पूजा गोयल) और उसके भाई साहिल से सुबह 11 बजे से लेकर लगातार 12 घंटे तक कड़ी पूछताछ की और उनके बयान दर्ज किए।

ये भी पढ़े: Kailash Mansarovar Yatra MEA Advisory Nepal: कैलाश मानसरोवर यात्रा पर विदेश मंत्रालय की सख्त एडवाइजरी, प्राइवेट टूर ऑपरेटर्स के भरोसे निकलने वाले सावधान!