KaithalKaithal
Spread the love

रिपोर्टर: रविन्‍द्र सिंह

Kaithal Attack Case : हरियाणा के कैथल में सोशल मीडिया पर रील बनाने को लेकर उपजा विवाद एक खूनी संघर्ष में बदल गया। एक युवक पर गंडासी, डंडों और लोहे की रॉड से जानलेवा हमला करने के आरोप में कैथल पुलिस ने दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान गांव बेलेरखा निवासी रावल उर्फ राहुल और क्योड़क निवासी शेखर के रूप में हुई है।

Kaithal Attack Case इंस्टाग्राम एक्टिविटी को लेकर रखता था दुश्मनी

पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार, गांव क्योड़क के रहने वाले सागर ने बताया कि वह सन सिटी, कैथल में सीवरेज बोर चलाने का काम करता है और इंस्टाग्राम पर रील बनाकर पोस्ट करता है। सागर का आरोप है कि उसी के गांव का रहने वाला शेखर उसकी सोशल मीडिया गतिविधियों से काफी समय से रंजिश रखता था और उसे लगातार जान से मारने की धमकियां भी दे रहा था।

Kaithal Attack Case कार से टक्कर मारकर घेरा, फिर किया ताबड़तोड़ हमला

यह विवाद 12 जून की शाम को उस वक्त हिंसक हो गया जब सागर अपने साथी अजय उर्फ बुल्ला के साथ मोटरसाइकिल से तेल लेने जा रहा था।

  • साजिश के तहत हमला: जैसे ही दोनों क्योड़क मुख्य मार्ग स्थित ओवरब्रिज के पास पहुंचे, सामने से आ रही एक आई-20 (I-20) कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।
  • हथियारों से वार: कार रुकते ही उसमें से कई युवक गंडासी, डंडे और लोहे की रॉड लेकर बाहर निकले और सागर पर टूट पड़े। इसी बीच तीन बाइकों पर सवार कुछ और लड़के भी वहां आ पहुंचे और हमले में शामिल हो गए। शोर मचने और स्थानीय लोगों के जुटने पर सभी आरोपी मौके से भाग निकले।

Kaithal Attack Case दो आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी

थाना सदर प्रभारी एसआई कुलदीप ने बताया कि पीड़ित की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर सदर पुलिस और सीआईए-1 (CIA-1) की टीम जांच में जुट गई थी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी शेखर और रावल उर्फ राहुल को गिरफ्तार कर लिया है और उनसे वारदात स्थल की निशानदेही भी करवा ली गई है। पुलिस इस वारदात में शामिल अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है।

ये भी पढ़े: Old Pension Scheme Benefit: OPS पर अभी फैसला नहीं, लेकिन कर्मचारियों को मिला बड़ा फायदा; सरकार ने जारी किया नया आदेश