KupwaraKupwara
Spread the love

रिपोर्टर: सतेन्‍द्र भण्‍डारी

Kupwara : जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में नियंत्रण रेखा (LoC) पार कर भारतीय क्षेत्र में दाखिल हुए एक पाकिस्तानी नागरिक को भारतीय सेना ने पूरी सुरक्षा और सम्मान के साथ वापस उनके देश भेज दिया है। सेना ने बताया कि छह दिनों तक भारत में रहने के बाद कागजी कार्रवाई पूरी कर उस नागरिक को वापस पाकिस्तान को सौंप दिया गया है।

Kupwara गलती से पार कर ली थी नियंत्रण रेखा (LoC)

यह घटना 12 जून 2026 की है, जब पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा (KPK) का रहने वाला असद खान नाम का एक नागरिक अनजाने में रास्ता भटक गया। चलते-चलते उसने जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के सिमारी गांव के पास नियंत्रण रेखा (Line of Control) को पार कर लिया, जिसके बाद मुस्तैद भारतीय सुरक्षा बलों ने उसे एहतियातन हिरासत में ले लिया था।

Kupwara जांच के बाद 18 जून को हुई वतन वापसी

भारतीय सेना की चिनार कॉर्प्स (Chinar Corps) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर इस बात की आधिकारिक जानकारी साझा की। सेना ने बताया कि सभी जरूरी सुरक्षा जांच और प्रोटोकॉल पूरा होने के बाद, 18 जून 2026 को असद खान को वापस पाकिस्तान को सौंप दिया गया। इस दौरान दोनों देशों की सेनाओं के बीच आधिकारिक समन्वय स्थापित किया गया था।

Kupwara भारतीय सेना के मानवीय मूल्यों की सराहना

चिनार कॉर्प्स ने अपने बयान में इस बात पर विशेष जोर दिया कि भारत में रहने के दौरान असद खान के साथ मानवीय संवेदनाओं और गरिमा के साथ व्यवहार किया गया। सेना ने कहा, “असद खान की सुरक्षित और ससम्मान वतन वापसी भारतीय सेना के उच्च नैतिक मूल्यों, जिम्मेदारी और सैन्य व्यावसायिकता के प्रति हमारी अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाती है।”

ये भी पढ़े: Kochi Maradu Flat Scam: पूर्व माकपा पंचायत अध्यक्ष, बिल्डर्स और अधिकारियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल