Besan ChilaBesan Chila
Spread the love

Besan Chila : बेसन का चीला एक स्वादिष्ट और पौष्टिक भारतीय नाश्ता है, जिसे सुबह के ब्रेकफास्ट या शाम के स्नैक्स में बड़े चाव से खाया जाता है। यह जल्दी तैयार होने वाली हाई-प्रोटीन डिश है, जो स्वाद के साथ सेहत का भी ध्यान रखती है। कई लोग चीला बनाते समय सामग्री की सही मात्रा को लेकर कन्फ्यूज रहते हैं। ऐसे में यहां जानिए दो लोगों के लिए बेसन चीला बनाने की सही सामग्री और आसान रेसिपी।

Besan Chila दो लोगों के लिए बेसन चीला बनाने की सामग्री

जरूरी सामग्री

  • 1 कप बेसन
  • 1 छोटा प्याज बारीक कटा हुआ
  • 1 छोटा टमाटर बारीक कटा हुआ
  • 1 हरी मिर्च बारीक कटी हुई
  • 2 चम्मच हरा धनिया
  • ½ चम्मच अजवाइन
  • ½ चम्मच हल्दी पाउडर
  • ½ चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • नमक स्वादानुसार
  • जरूरत अनुसार पानी
  • चीला सेंकने के लिए तेल या घी

Besan Chila बेसन का चीला बनाने की आसान विधि

घोल तैयार करें: सबसे पहले एक बड़े बाउल में बेसन लें। उसमें धीरे-धीरे पानी मिलाते हुए स्मूद बैटर तैयार करें। ध्यान रखें कि घोल न ज्यादा पतला हो और न बहुत गाढ़ा।

मसाले और सब्जियां मिलाएं: अब बैटर में प्याज, टमाटर, हरी मिर्च, हरा धनिया, हल्दी, लाल मिर्च, अजवाइन और नमक डालकर अच्छी तरह मिक्स करें।

तवा गर्म करें: नॉनस्टिक या लोहे का तवा गर्म करें और हल्का तेल लगाएं। इसके बाद एक करछी बैटर डालकर गोल आकार में फैलाएं।

चीला सेंकें: चीले के किनारों पर थोड़ा तेल या घी डालें और दोनों तरफ से सुनहरा व क्रिस्पी होने तक पकाएं।

सर्व करें: गरमा-गरम बेसन चीला को हरी चटनी, दही या टोमैटो सॉस के साथ परोसें।

Besan Chila बेसन का चीला खाने के फायदे

वजन घटाने में मददगार: बेसन में प्रोटीन और फाइबर अच्छी मात्रा में होता है, जिससे पेट लंबे समय तक भरा रहता है।

ब्लड शुगर कंट्रोल रखने में सहायक: बेसन का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, जिससे यह ब्लड शुगर को संतुलित रखने में मदद कर सकता है।

पाचन के लिए फायदेमंद

यह हल्का और आसानी से पचने वाला भोजन माना जाता है, जो पाचन तंत्र को बेहतर बनाए रखने में मदद करता है।

एनर्जी बढ़ाने में मदद

बेसन शरीर को ऊर्जा देने के साथ-साथ दिनभर एक्टिव रखने में भी सहायक होता है।

ये भी पढ़े: Deoghar के नए उपायुक्त बने सौरभ कुमार भुवानिया: संभाला कार्यभार, ‘श्रावणी मेला 2026’ को बताया अपनी शीर्ष प्राथमिकता