SasaramSasaram
Spread the love

रिपोर्टर: अविनाश श्रीवास्‍तव

Sasaram : रेलवे स्टेशन पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब पटना जाने वाली एक यात्री ट्रेन अचानक धू-धू कर जलने लगी। गनीमत यह रही कि हादसा ट्रेन के रवाना होने से पहले हुआ, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया और किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

Sasaram प्लेटफॉर्म नंबर 6 पर धधक उठीं लपटें

मिली जानकारी के अनुसार, सासाराम स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 6 पर खड़ी सासाराम-पटना फास्ट पैसेंजर (ट्रेन संख्या 53212) के एक जनरल कोच में अचानक आग लग गई। इंजन से पांचवें नंबर वाले इस डिब्बे से देखते ही देखते ऊंची-ऊंची लपटें और धुएं का गुबार उठने लगा। आग इतनी भयानक थी कि स्टेशन पर मौजूद यात्री डर के मारे दूर भागने लगे।

Sasaram समय रहते एक्शन में आए रेलकर्मी और दमकल विभाग

घटना की सूचना मिलते ही रेलवे प्रशासन में हड़कंप मच गया। स्थानीय दमकल विभाग की गाड़ियों और रेलवे के सजग कर्मचारियों ने तुरंत मोर्चा संभाला। सूझबूझ का परिचय देते हुए सबसे पहले प्रभावित बोगी को ट्रेन के इंजन और बाकी डिब्बों से काटकर अलग किया गया, ताकि आग अन्य कोचों में न फैले। इसके बाद कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया।

Sasaram शॉर्ट सर्किट की आशंका, टला बड़ा हादसा

यह ट्रेन रोजाना सुबह 06:45 बजे सासाराम से पटना के लिए रवाना होती है। राहत की बात यह रही कि आग लगने की यह घटना ट्रेन के खुलने से ठीक पहले हुई। जैसे ही बोगी से धुआं निकलता दिखा, उसमें सवार सभी यात्री तुरंत नीचे उतर गए। शुरुआती जांच में हादसे की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है, हालांकि रेलवे की तकनीकी टीम मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

ये भी पढ़े: Durg में ‘म्युल अकाउंट’ गिरोह का पर्दाफाश: लोन का झांसा देकर बैंक खाते हड़पने वाले दो शातिर ठग गिरफ्तार