SiwanSiwan
Spread the love

रिपोर्टर: गगन पाण्‍डेय

Siwan : रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा बलों ने अवैध तस्करी के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल की है। रेलवे सुरक्षा बल (RPF) की विशेष टीम ने अमृतसर से जयनगर जाने वाली ट्रेन में सघन तलाशी अभियान चलाकर भारी मात्रा में विदेशी शराब जब्त की है।

Siwan ट्रेन के कोच S-2 में मिली लावारिस शराब

आरपीएफ की CPDS टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि अमृतसर–जयनगर एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 14674) के माध्यम से शराब की खेप ले जाई जा रही है। जब ट्रेन सीवान स्टेशन पर रुकी, तो टीम ने कोच S-2 में तलाशी ली, जहाँ एक लावारिस झोला बरामद हुआ। जांच करने पर उसके भीतर से विदेशी शराब की बोतलें बरामद की गईं।

Siwan वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर चला अभियान

यह कार्रवाई वाराणसी मंडल के वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त के निर्देश और छपरा के सहायक सुरक्षा आयुक्त के आदेशानुसार की गई। बरामद शराब को जब्त कर लिया गया है और अग्रिम कानूनी प्रक्रिया के लिए उसे उत्पाद विभाग को सौंप दिया गया है। फिलहाल पुलिस शराब के मालिक और इसे ले जाने वाले तस्करों की पहचान करने में जुटी है।

Siwan आरपीएफ टीम की मुस्तैदी

इस सफल छापेमारी में सीवान आरपीएफ के सब-इंस्पेक्टर शैलेन्द्र कुमार पाण्डेय और सब-इंस्पेक्टर मयंक भूषण तिवारी ने प्रमुख भूमिका निभाई। उनके साथ आरपीएफ के अन्य जवान भी इस अभियान का हिस्सा रहे। रेल प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि ट्रेनों में मादक पदार्थों और अवैध सामानों की आवाजाही को रोकने के लिए निगरानी और कड़ी की जाएगी।

ये भी पढ़े: Bhopal कोयला और लिग्नाइट गैसीकरण को कैबिनेट की हरी झंडी से ऊर्जा क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनेगा भारत