MadhupurMadhupur
Spread the love

रिपोर्टर: इम्तियाज अंसारी

Madhupur : झारखंड सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण एवं जल संसाधन मंत्री हफीजूल हसन ने आज अपने विधानसभा क्षेत्र मधुपुर में विकास कार्यों को नया विस्तार दिया। क्षेत्र की उन्नति और किसानों की समृद्धि के उद्देश्य से उन्होंने कुल 4.80 करोड़ रुपये की लागत वाली 7 महत्वपूर्ण योजनाओं का विधिवत शिलान्यास किया।

Madhupur ‘हर खेत को पानी’ पहुँचाने का संकल्प

शिलान्यास समारोह को संबोधित करते हुए मंत्री हफीजूल हसन ने कहा कि राज्य सरकार का मुख्य लक्ष्य “हर खेत को पानी” उपलब्ध कराना है। जल संसाधन विभाग के माध्यम से शुरू की जा रही इन सात योजनाओं से स्थानीय स्तर पर सिंचाई की ढांचागत व्यवस्था मजबूत होगी। उन्होंने जोर देकर कहा कि जल संचयन और बेहतर वितरण प्रणाली से न केवल खेती सुगम होगी, बल्कि सूखे की समस्या से भी निजात मिलेगी। इससे किसानों की खुशहाली का मार्ग प्रसशत होग।

Madhupur किसानों की आय बढ़ाने पर विशेष जोर

मंत्री ने कार्यक्रम में मौजूद किसानों से संवाद करते हुए उन्हें बहुफसलीय कृषि (Multiple Cropping) अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि सिंचाई की सुविधाओं का लाभ उठाकर किसान साल में केवल एक फसल के भरोसे न रहें, बल्कि विभिन्न प्रकार की फसलों की खेती करें। इससे किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई मजबूती मिलेगी।

Madhupur स्थानीय भागीदारी और प्रशासनिक उपस्थिति

इस अवसर पर मंत्री ने भरोसा दिलाया कि झारखंड सरकार ग्रामीण विकास के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है। कार्यक्रम के दौरान भारी संख्या में स्थानीय ग्रामीण, विभिन्न विभागों के अधिकारी और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने इन योजनाओं के लिए सरकार का आभार व्यक्त किया, क्योंकि लंबे समय से क्षेत्र में सिंचाई सुविधाओं के विस्तार की मांग की जा रही थी, जो अब पूर्ण होने की सम्‍भावना नजर आ रही हैं।

ये भी पढ़े: Bhagalpur: नवगछिया अस्पताल में तड़पते रहे घायल, डॉक्टर खेलते रहे क्रिकेट