रिपोर्टर: रविन्द्र सिंह
Unique Confusion of Relationships : मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय की ग्वालियर खंडपीठ में एक ऐसा अजीबोगरीब मामला सामने आया है जिसने कानूनी विशेषज्ञों और समाज को हैरत में डाल दिया है। यहाँ दो सगी बहनों ने आपसी सहमति से एक-दूसरे के पतियों के साथ रहने (हसबैंड स्वैपिंग) की इच्छा जताई है। यह मामला एक ‘बंदी प्रत्यक्षीकरण’ (Habeas Corpus) याचिका की सुनवाई के दौरान खुला।
Unique Confusion of Relationships: अपहरण की शिकायत और कोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा
इस पूरे मामले की शुरुआत तब हुई जब दतिया निवासी गिरिजा शंकर ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर आरोप लगाया कि मायाराम नामक व्यक्ति ने उसकी पत्नी और बेटी का अपहरण कर उन्हें बंधक बना लिया है। कोर्ट के आदेश पर जब पुलिस ने महिला को तलाश कर जस्टिस के सामने पेश किया, तो कहानी पूरी तरह पलट गई। महिला ने कोर्ट को बताया कि उसका अपहरण नहीं हुआ है, बल्कि वह अपनी मर्जी से मायाराम के साथ रह रही है। चौंकाने वाली बात यह थी कि मायाराम उसका सगा बहनोई (बहन का पति) है। महिला ने यह भी साफ किया कि वह अपने वर्तमान पति से तलाक के लिए पहले ही अर्जी दे चुकी है।
Unique Confusion of Relationships: बहन का समर्थन और पतियों की अदला-बदली की जिद
मामले में असली मोड़ तब आया जब मायाराम की पत्नी (बड़ी बहन) ने इस रिश्ते पर आपत्ति जताने के बजाय अपनी सहमति दे दी। बड़ी बहन ने कोर्ट से कहा कि यदि उसकी छोटी बहन उसके पति के साथ रहना चाहती है, तो उसे कोई दिक्कत नहीं है। इसके साथ ही उसने यह मांग भी रख दी कि वह अब छोटी बहन के पति (अपने जीजा) के साथ रहना चाहती है। दोनों बहनें, जो पहले से शादीशुदा हैं और जिनके बच्चे भी हैं, अब एक-दूसरे के जीवनसाथी को बदलकर नए सिरे से घर बसाना चाहती हैं।
Unique Confusion of Relationships: कोर्ट का फैसला: अपहरण नहीं, यह निजी पारिवारिक विवाद
सुनवाई के दौरान कोर्ट रूम में मौजूद वकील और कानून के जानकार इन बयानों को सुनकर स्तब्ध रह गए। ग्वालियर हाईकोर्ट ने दोनों महिलाओं के बालिग होने और उनके बयानों को आधार मानते हुए स्पष्ट किया कि यह अपहरण का मामला नहीं बनता। जस्टिस ने कहा कि जब महिला अपनी मर्जी से रह रही है और किसी को बंधक नहीं बनाया गया है, तो हेबियस कॉर्पस याचिका का कोई औचित्य नहीं रह जाता। कोर्ट ने याचिका को खारिज करते हुए इसे एक स्वेच्छा से चुना गया पारिवारिक विवाद करार दिया।
ये भी पढ़े: Chhindwara: शादी की खुशियां हंगामे में बदलीं, वरमाला के स्टेज से कूदकर दुल्हन ने प्रेमी को पहनाई माला

