GariabandGariaband
Spread the love

रिपोर्टर: रविन्‍द्र सिंह

Gariaband : बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम आने से पहले साइबर अपराधियों ने अब मासूम छात्रों और उनके अभिभावकों को अपना निशाना बनाना शुरू कर दिया है। छत्तीसगढ़ के फिंगेश्वर क्षेत्र में 10वीं की एक छात्रा को ठगने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। शातिर ठग ने छात्रा को परीक्षा में फेल होने का डर दिखाकर उसे पास कराने के बदले मोटी रकम की मांग की। हालांकि, परिवार की सतर्कता से ठगी की यह कोशिश नाकाम रही।

Gariaband फेल होने का डर दिखाकर ‘डिवीजन’ का सौदा

घटना के अनुसार, 10वीं बोर्ड की एक छात्रा के पास अनजान नंबर से कॉल आया। फोन करने वाले शख्स ने खुद को शिक्षा विभाग से जुड़ा बताते हुए छात्रा को डराया कि वह तीन विषयों में फेल हो गई है। इसके बाद ठग ने ‘सौदा’ पेश करते हुए कहा कि यदि वह फर्स्ट डिवीजन से पास होना चाहती है, तो उसे 25 हजार रुपये देने होंगे। वहीं, सेकेंड डिवीजन के लिए ठग ने 8 हजार रुपये की मांग की। छात्रा इस कॉल से काफी घबरा गई थी।

Gariaband भाई की समझदारी ने ठग के मंसूबों पर फेरा पानी

घबराई हुई छात्रा ने तुरंत इस पूरे मामले की जानकारी अपने भाई युवराज निलमर्लकर को दी। युवराज ने स्थिति की गंभीरता को भांप लिया और समझदारी दिखाते हुए ठग की बातों में आने से इनकार कर दिया। उन्होंने किसी भी प्रकार का ऑनलाइन भुगतान नहीं किया और मामले की सूचना अन्य लोगों को दी। परिवार की इस सूझबूझ के कारण हजारों रुपये की ठगी होने से बच गई।

Gariaband पुलिस की चेतावनी: फर्जी कॉल से रहें सावधान

इस घटना के बाद क्षेत्र के छात्रों और अभिभावकों में दहशत का माहौल है। मामले को गंभीरता से लेते हुए स्थानीय पुलिस ने सख्त चेतावनी जारी की है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि माध्यमिक शिक्षा मंडल या कोई भी सरकारी विभाग इस तरह फोन पर पैसों का लेनदेन नहीं करता है। परीक्षा परिणाम केवल आधिकारिक वेबसाइटों पर ही घोषित किए जाते हैं। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे ऐसे संदिग्ध कॉल्स की रिपोर्ट तुरंत करें और किसी भी अनजान व्यक्ति को बैंक विवरण या पैसे न भेजें।

Also Read This: Korba में कुदरत और किस्मत का कहर: अंतिम संस्कार की चिंगारी से जला आशियाना, परिवार ने भागकर बचाई जान