SasaramSasaram
Spread the love

रिपोर्टर: अविनाश श्रीवास्‍तव

Sasaram : बिहार के सासाराम में एक प्रेम प्रसंग के मामले में पुलिसिया कार्रवाई के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब गिरफ्तारी से बचने के लिए प्रेमी ने आत्मघाती कदम उठा लिया। अगरेर थाना क्षेत्र में जब शिवसागर पुलिस फरार प्रेमी युगल को पकड़ने पहुंची, तो 19 वर्षीय प्रेमी अंकित कुमार ने धारदार हथियार से अपने हाथ की कलाई काट ली और कुछ संदिग्ध दवाइयां (जहर की आशंका) खा लीं। पुलिस ने युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे तुरंत सासाराम सदर अस्पताल में भर्ती कराया।

Sasaram ननिहाल में शुरू हुई थी प्रेम कहानी, दिल्ली तक का सफर

नोखा थाना क्षेत्र के मेंयारी बाजार का रहने वाला अंकित कुमार और झारखंड के गढ़वा की रहने वाली एक नाबालिग लड़की के बीच प्रेम प्रसंग की शुरुआत अंकित के घर के पास ही हुई थी। दरअसल, लड़की का ननिहाल अंकित के घर के बगल में था, जहाँ आने-जाने के दौरान दोनों में प्यार हो गया। करीब दो महीने पहले लड़की अपनी मौसी के घर शिवसागर (कोनार) गई थी, जहाँ से अंकित उसे लेकर दिल्ली फरार हो गया। दिल्ली में दोनों ने मजदूरी कर जीवन गुजारने की कोशिश की, लेकिन आर्थिक तंगी के कारण उनके रिश्तों में दरार आने लगी।

Sasaram परिजनों के इनकार के बाद सासाराम लौटे प्रेमी युगल

जब दिल्ली में गुजर-बसर करना मुश्किल हो गया, तो दोनों ट्रेन से सासाराम वापस लौटे। लड़की ने अपनी माँ को फोन कर घर लौटने की गुहार लगाई, लेकिन माँ ने उसे अपनाने से साफ इनकार कर दिया। वहीं अंकित के परिजनों ने भी उन दोनों को घर में रखने से मना कर दिया। बेसहारा होकर ये दोनों अगरेर थाना क्षेत्र में छिपने की जगह ढूंढ रहे थे। इसी बीच शिवसागर पुलिस को उनके लोकेशन की जानकारी मिल गई, क्योंकि नाबालिग को भगाने के आरोप में दो महीने पहले ही अंकित पर मामला दर्ज हो चुका था।

Sasaram पुलिस की घेराबंदी और आत्मघाती कोशिश

जैसे ही पुलिस टीम अगरेर पहुंची और दोनों को घेरा, अंकित ने खुद को कानून के शिकंजे में फंसता देख आत्मघाती कदम उठा लिया। उसने पुलिस के सामने ही अपनी कलाई काट ली। पुलिस अधिकारी तुरंत उसे लेकर अस्पताल भागे ताकि उसकी जान बचाई जा सके। सूचना मिलते ही एसडीपीओ-1 दिलीप कुमार भी अस्पताल पहुंचे और मामले की जानकारी ली। फिलहाल अंकित का इलाज चल रहा है और वह पुलिस की हिरासत में है, वहीं नाबालिग लड़की को महिला पुलिस की निगरानी में शिवसागर थाना लाया गया है। पुलिस मामले की अग्रिम कानूनी कार्रवाई में जुटी है।

Also Read This: Nepanagar में खूनी संघर्ष: अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम पर भारी पथराव, जेसीबी के कांच फूटे, दो चालक घायल