रिपोर्टर: योगेन्द्र सिंं
UP Board Result 2026 : उत्तर प्रदेश बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के नतीजों की तारीख और समय का आधिकारिक ऐलान हो गया है। कल, 23 अप्रैल को शाम 4 बजे बोर्ड मुख्यालय से परिणामों की घोषणा की जाएगी। इस साल परीक्षा में कुल 53,37,778 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 27.61 लाख हाईस्कूल और 25.76 लाख इंटरमीडिएट के छात्र शामिल हैं। कल आने वाले रिजल्ट लाखों विद्यार्थियों के भविष्य का फैसला करेगा।

UP Board Result 2026 कहाँ देख सकेंगे अपना रिजल्ट?
रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र निम्नलिखित आधिकारिक वेबसाइटों पर जाकर अपना स्कोरकार्ड चेक कर सकते हैं:
- upmsp.edu.in
- upresults.nic.in
- results.upmsp.edu.in
इसके अलावा, यदि वेबसाइट हैवी ट्रैफिक के कारण स्लो हो जाती है, तो छात्र डिजिलॉकर (DigiLocker) के माध्यम से भी अपना डिजिटल सर्टिफिकेट और मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे।
UP Board Result 2026 रिजल्ट चेक करने की स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया
छात्रों की सुविधा के लिए यहाँ सरल स्टेप्स दिए गए हैं, जिनकी मदद से सभी अपना रिजल्ट चेक कर सकते है:
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट (जैसे upresults.nic.in) पर जाएँ।
- होमपेज पर ‘UP Board High School (Class X) Result 2026’ या ‘UP Board Intermediate (Class XII) Result 2026’ के लिंक पर क्लिक करें।
- अपना रोल नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करें।
- ‘Submit’ बटन पर क्लिक करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- भविष्य के संदर्भ के लिए रिजल्ट का प्रिंटआउट या स्क्रीनशॉट जरूर ले लें।
नकलविहीन परीक्षा और मूल्यांकन
बता दें कि इस बार यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 18 फरवरी से 12 मार्च के बीच आयोजित की गई थीं। बोर्ड ने पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए व्यापक इंतजाम किए थे। महज 15 कार्य दिवसों में परीक्षाएं संपन्न कराई गईं और रिकॉर्ड समय में मूल्यांकन कार्य पूरा कर अब नतीजे घोषित किए जा रहे हैं।
Also Read This: Hydration: गर्मी में कितना और कब पिएं पानी? जानें सही तरीका और जरूरी नियम

