रिपोर्टर: नेहा गुप्ता
Arrah : भोजपुरी सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री आम्रपाली दुबे के आरा पहुंचने पर शहर में जबरदस्त उत्साह और दीवानगी देखने को मिली। मौका था अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर एक नए आभूषण शोरूम के उद्घाटन समारोह का। अपनी पसंदीदा अभिनेत्री की महज एक झलक पाने के लिए प्रशंसकों का ऐसा सैलाब उमड़ा कि पूरे इलाके में पैर रखने तक की जगह नहीं बची।
Arrah ‘मैरून कलर साड़ी’ गाने पर झूमे फैंस, गोपाली चौक पर लगा जाम
आरा के गोपाली चौक स्थित अरण्य कुल्हड़िया कॉम्प्लेक्स में जैसे ही आम्रपाली दुबे का काफिला पहुंचा, वहां मौजूद फैंस खुशी से झूम उठे। हर कोई उनके साथ एक सेल्फी लेने और उन्हें करीब से देखने के लिए बेताब नजर आ रहा था। अभिनेत्री ने भी अपने चाहने वालों को निराश नहीं किया। इस दौरान उन्होंने अपना बेहद लोकप्रिय गाना ‘मैरून कलर साड़ी’ गाकर वहां मौजूद युवाओं और फैंस को थिरकने पर मजबूर कर दिया। भीड़ के इस भारी हुजूम के कारण गोपाली चौक और उसके आसपास के मुख्य मार्गों पर घंटों तक लंबा जाम लगा रहा। स्थिति को नियंत्रण में करने और यातायात सुचारू कराने के लिए स्थानीय पुलिस और प्रशासन को भारी मशक्कत करनी पड़ी।
Arrah अक्षय तृतीया पर शहर को मिला नया ज्वेलरी हब
इस भव्य आयोजन के साथ ही आरा के आभूषण कारोबार को एक नई और आधुनिक पहचान मिली है। शहर में ‘एएस ज्वेलर्स’ और ‘किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी’ के अत्याधुनिक शोरूम का शानदार आगाज हुआ है। इस उद्घाटन समारोह को खास बनाने के लिए प्रबंधन की ओर से तीन दिवसीय विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम की शुरुआत 19 अप्रैल को शुभ पूजा-अर्चना के साथ हुई। इसके बाद 20 अप्रैल की शाम को एक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। वहीं, आयोजन के अंतिम दिन 21 अप्रैल को मुख्य आकर्षण के रूप में आम्रपाली दुबे ने शिरकत कर समारोह में चार चांद लगा दिए।
Arrah ग्राहकों को मिलेगी 100% शुद्धता और कम मेकिंग चार्ज का लाभ
नए शोरूम के संचालक आशु कुमार गुप्ता ने अपने प्रतिष्ठान की खूबियां बताते हुए कहा कि उनका मुख्य लक्ष्य ग्राहकों को एक ही छत के नीचे बेहतरीन गुणवत्ता, लेटेस्ट डिजाइन और अटूट भरोसा प्रदान करना है। उन्होंने बताया कि आम तौर पर स्थानीय बाजार में ज्वेलरी पर 12 से 20 प्रतिशत तक मेकिंग चार्ज (बनवाई) लिया जाता है, लेकिन उनके प्रतिष्ठान में ग्राहकों से मात्र 7.9 प्रतिशत का न्यूनतम मेकिंग चार्ज लिया जाएगा। इससे ग्राहकों की सीधे तौर पर भारी बचत होगी।
यह नया शोरूम किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी का अधिकृत पार्टनर है। यहां ग्राहकों के लिए डायमंड और सोने की ज्वेलरी के बेहद आकर्षक, ट्रेंडी और आधुनिक डिजाइन उपलब्ध कराए गए हैं। ग्राहकों के विश्वास को कायम रखने के लिए हर एक आभूषण की शुद्धता को आधुनिक मशीनों के जरिए 100 प्रतिशत जांचा जाएगा। किफायती कीमत और शुद्धता के वादे के साथ एएस ज्वेलर्स आरा में खरीदारी का एक नया और भरोसेमंद केंद्र बनकर उभर रहा है।
Also Read This: Bokaro में भीषण गर्मी का कहर: जिला प्रशासन ने जारी की हीट वेव एडवाइजरी, जानें क्या हैं नए दिशा-निर्देश

