RanchiRanchi
Spread the love

Ranchi : मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने आज कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में युवा शतरंज खिलाड़ी श्री अधिराज मित्रा से मुलाकात की। अधिराज ने 2025 में मलेशिया में आयोजित राष्ट्रमंडल शतरंज चैंपियनशिप (अंडर-14) में स्वर्ण पदक जीता था।

इस अवसर पर अधिराज मित्रा ने मुख्यमंत्री को अपने अनुभव साझा किए और बताया कि इस प्रतियोगिता में राष्ट्रमंडल देशों के कई शीर्ष खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। उन्होंने यह भी अवगत कराया कि वे जमशेदपुर के लोयला स्कूल में आठवीं कक्षा के छात्र हैं।

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने अधिराज को उनके शानदार प्रदर्शन और स्वर्ण पदक जीतने पर हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि झारखंड के खिलाड़ियों में खेल के प्रति जुनून और प्रतिभा उल्लेखनीय है। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि राज्य के खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर झारखंड का नाम रौशन कर रहे हैं।

इस मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिराज मित्रा के उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं और उनके खेल करियर में सफलता की कामना की।

अधिराज मित्रा की माता श्रीमती रुना मित्रा, पिता श्री उत्तम मित्रा और उनके कोच श्री अभिषेक दास भी इस अवसर पर उपस्थित थे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों और उनके प्रशिक्षकों को खेल के क्षेत्र में लगातार मेहनत और समर्पण करने के महत्व पर जोर दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार युवाओं के खेल कौशल और खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन को हमेशा प्रोत्साहित करती है।

Also Read This: Morena: शिक्षा के आंगन में कलंकित हुई मर्यादा, हेडमास्टर सहित तीन शिक्षकों पर सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज