HoroscopeHoroscope
Spread the love

लेखक: आचार्य इंदु प्रकाश, संपादक: रवि‍न्‍द्र सिंह

Horoscope : ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि और मंगलवार का दिन कई राशियों के लिए शुभ संकेत लेकर आया है। आज तीसरा बड़ा मंगल भी मनाया जा रहा है, जिससे बजरंगबली की विशेष कृपा कुछ राशियों पर बनी रहेगी। धृति योग और आर्द्रा नक्षत्र के प्रभाव से नौकरी, व्यापार, शिक्षा और पारिवारिक जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल, शुभ रंग और शुभ अंक।

🐏 मेष राशि (Aries)

आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा। परिवार के साथ धार्मिक यात्रा का योग बन सकता है। नए लोगों से मुलाकात भविष्य में फायदा दिलाएगी। होटल व्यवसाय से जुड़े लोगों को अच्छा मुनाफा मिल सकता है। संगीत के क्षेत्र से जुड़े लोगों को कोई बड़ा अवसर मिल सकता है।

शुभ रंग: मैजेंटा
शुभ अंक: 2

🐂 वृष राशि (Taurus)

प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को सफलता मिलने के संकेत हैं। कार्यक्षेत्र में मन लगेगा और समय पर काम पूरे होंगे। किसी बुजुर्ग की सहायता करने का अवसर मिलेगा। कानून की पढ़ाई कर रहे छात्रों को जॉब ऑफर मिल सकता है।

शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 7

👬 मिथुन राशि (Gemini)

आज अचानक धन लाभ होने की संभावना है। राजनीति से जुड़े लोगों को नई जिम्मेदारी मिल सकती है। ऑफिस में प्रमोशन और इंक्रीमेंट मिलने से खुशी होगी। प्रेम संबंधों में चल रही परेशानियां दूर होंगी।

शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 9

Horoscope 19 मई 2026

🦀 कर्क राशि (Cancer)

आज आपका कोई महत्वपूर्ण काम पूरा हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत की सराहना होगी। व्यापारिक योजनाएं सफल रहेंगी और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे।

शुभ रंग: ग्रे
शुभ अंक: 7

🦁 सिंह राशि (Leo)

आज का दिन नई ऊर्जा और उत्साह से भरा रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत बनी रहेगी। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा। मल्टीनेशनल कंपनी में काम करने वालों के लिए दिन खास रहेगा।

शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक: 5

👧 कन्या राशि (Virgo)

कार्यक्षेत्र में आपकी परफॉर्मेंस की तारीफ होगी। व्यापार में उम्मीद से ज्यादा लाभ मिलने की संभावना है। परिवार का माहौल खुशहाल रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी और घर में खुशियां आएंगी।

शुभ रंग: पिच
शुभ अंक: 4

Horoscope 19 मई 2026

⚖️ तुला राशि (Libra)

आज का दिन सुनहरे अवसर लेकर आएगा। आपका विनम्र व्यवहार लोगों को प्रभावित करेगा। खर्चों पर नियंत्रण रखने की योजना बना सकते हैं। जीवनसाथी की ओर से कोई सरप्राइज मिल सकता है।

शुभ रंग: मैजेंटा
शुभ अंक: 8

🦂 वृश्चिक राशि (Scorpio)

आज संपत्ति खरीदने का सपना पूरा हो सकता है। स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानियों में राहत मिलेगी। छात्रों को सफलता मिलने के अच्छे योग बन रहे हैं। परिवार और जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे।

शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 4

🏹 धनु राशि (Sagittarius)

आज का दिन भाग्यशाली साबित होगा। लंबे समय से रुका काम पूरा हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिलने के संकेत हैं। खेल से जुड़े लोगों के लिए दिन अनुकूल रहेगा।

शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 9

Horoscope 19 मई 2026

🐐 मकर राशि (Capricorn)

व्यापार में लाभ मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। नया वाहन खरीदने का सपना पूरा हो सकता है। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों और वैवाहिक जीवन में मधुरता बढ़ेगी।

शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 3

🌊 कुंभ राशि (Aquarius)

आज आप खुद को नई भूमिका में महसूस करेंगे। जिम ट्रेनर और फिटनेस से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में नए अवसर मिल सकते हैं। आत्मविश्वास के दम पर मुश्किल काम भी पूरे कर लेंगे।

शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 7

🐟 मीन राशि (Pisces)

आज का दिन नई ऊर्जा लेकर आएगा। रचनात्मक कार्यों में मन लगेगा। अनुभवी लोगों की सलाह से व्यापार में फायदा होगा। जीवनसाथी के साथ चल रही अनबन खत्म होगी और परिवार में खुशियां आएंगी।

शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 2

ये भी पढ़े: Lucknow: ‘सड़कें चलने के लिए हैं, अराजकता के लिए नहीं’: सड़क पर नमाज को लेकर सीएम योगी का बेहद सख्त बयान