HoroscopeHoroscope
Spread the love

लेखक: आचार्य इंदु प्रकाश, संपादक: रवि‍न्‍द्र सिंह

Horoscope : 15 मई 2026, शुक्रवार का दिन धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद खास माना जा रहा है। आज ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि के साथ आयुष्मान योग और अश्विनी नक्षत्र का शुभ संयोग बन रहा है। मासिक शिवरात्रि व्रत का प्रभाव भी कई राशियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकता है। कुछ लोगों को करियर में तरक्की मिलेगी, तो कुछ के लिए धन लाभ और पारिवारिक सुख के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल।

🐏 मेष राशि (Aries)

आज का दिन आपके लिए उत्साह और ऊर्जा से भरपूर रहेगा। व्यापार में सुधार होने से मानसिक तनाव कम होगा। परिवार में चल रही परेशानियां दूर होंगी और घर का माहौल खुशनुमा बनेगा। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को इंटरव्यू और नए अवसर मिल सकते हैं। छात्रों को मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा।

शुभ रंग: गोल्डन
शुभ अंक: 2

🐂 वृष राशि (Taurus)

आज परिवार में आपकी सराहना होगी और घर में खुशियों का माहौल रहेगा। महिलाओं के लिए दिन विशेष रूप से लाभकारी रहेगा। बिजनेस में आगे बढ़ने के नए अवसर मिल सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को फोकस बढ़ाने की जरूरत है।

शुभ रंग: रेड
शुभ अंक: 5

👬 मिथुन राशि (Gemini)

आज आपके भीतर नई सोच और क्रिएटिविटी देखने को मिलेगी। घर या प्रॉपर्टी खरीदने की योजना बना सकते हैं। रिसर्च और शिक्षा से जुड़े लोगों को सफलता मिलने के संकेत हैं। कारोबार में लाभ होगा और नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू हो सकता है।

शुभ रंग: ब्लैक
शुभ अंक: 4

Horoscope 15 May 2026

🦀 कर्क राशि (Cancer)

दिन की शुरुआत अच्छे मूड के साथ होगी। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को नई नौकरी मिलने की संभावना है। परिवार और वैवाहिक जीवन में सामंजस्य बना रहेगा। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को सफलता के संकेत मिल रहे हैं।

शुभ रंग: पर्पल
शुभ अंक: 7

🦁 सिंह राशि (Leo)

आज आपका दिन शांत और संतुलित रहेगा। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात जीवन में नई सीख दे सकती है। विद्यार्थियों का पढ़ाई की ओर झुकाव बढ़ेगा। व्यापार में अच्छा मुनाफा मिलने के योग हैं।

शुभ रंग: मैजेंटा
शुभ अंक: 5

👧 कन्या राशि (Virgo)

नई उम्मीदों और सकारात्मक ऊर्जा के साथ दिन की शुरुआत होगी। आर्थिक समस्याओं से राहत मिल सकती है। रुका हुआ पैसा वापस मिलने के योग हैं। परिवार में शुभ कार्य की योजना बन सकती है।

शुभ रंग: येलो
शुभ अंक: 2

Horoscope 15 May 2026

⚖️ तुला राशि (Libra)

आज आपको किसी बड़ी कंपनी से नौकरी का प्रस्ताव मिल सकता है। कारोबार में मेहनत अधिक करनी पड़ेगी लेकिन परिणाम बेहतर मिलेंगे। परिवार और जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में लाभ के संकेत हैं।

शुभ रंग: ग्रीन
शुभ अंक: 1

🦂 वृश्चिक राशि (Scorpio)

आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। बिजनेस में लाभ होगा और दोस्तों के साथ घूमने की योजना बन सकती है। परिवार के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद आपके लिए लाभदायक रहेगा। रिश्तों में चल रही परेशानियां दूर होंगी।

शुभ रंग: ऑरेंज
शुभ अंक: 7

🏹 धनु राशि (Sagittarius)

आज का दिन सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र में सहयोगियों का साथ मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों की सैलरी बढ़ने की संभावना है। छात्रों को माता-पिता का सहयोग मिलेगा। किसी भी निर्णय में धैर्य बनाए रखें।

शुभ रंग: सिल्वर
शुभ अंक: 9

Horoscope 15 May 2026

🐐 मकर राशि (Capricorn)

आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा। बिजनेस में नई योजनाएं सफलता दिला सकती हैं। पुराने दोस्तों से मुलाकात हो सकती है। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी और स्वास्थ्य में सुधार महसूस होगा।

शुभ रंग: ब्लू
शुभ अंक: 8

🌊 कुंभ राशि (Aquarius)

आज दोस्तों और रिश्तेदारों की मदद करने का मौका मिलेगा। सामाजिक और राजनीतिक संपर्क बढ़ सकते हैं। घर में मांगलिक कार्य की योजना बन सकती है। जिम्मेदारियों को गंभीरता से निभाने पर सफलता मिलेगी।

शुभ रंग: पिंक
शुभ अंक: 3

🐟 मीन राशि (Pisces)

आज का दिन खुशियों और अच्छी खबरों से भरा रहेगा। ऑफिस में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे। किसी बुजुर्ग महिला की सेवा करने का अवसर मिलेगा।

शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक: 6

ये भी पढ़े: Roorkee: बंजारावाला में अवैध खनन का तांडव, ग्राम समाज की सरकारी जमीन को छलनी कर रहे माफिया