लेखक: आचार्य इंदु प्रकाश, संपादक: रविन्द्र सिंह
Horoscope : आज ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि और बुधवार का शुभ संयोग बना है। अपरा एकादशी के अवसर पर भगवान विष्णु की विशेष कृपा कुछ राशियों पर बनी रहेगी। विष्कुम्भ योग और उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र के प्रभाव से कई लोगों के रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। व्यापार, नौकरी, शिक्षा और पारिवारिक जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश के अनुसार सभी 12 राशियों का आज का राशिफल, साथ ही शुभ रंग और शुभ अंक।
🐏 मेष राशि (Aries)
आज का दिन सामान्य रहेगा। दूसरों के मामलों में दखल देने से बचें। निवेश करने से पहले किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेना फायदेमंद रहेगा। नौकरी में बदलाव या प्रमोशन के अवसर मिल सकते हैं। धार्मिक यात्रा का योग बन रहा है, लेकिन सेहत का ध्यान रखें।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 1
🐂 वृष राशि (Taurus)
आज लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा होने से राहत मिलेगी। छात्रों के लिए दिन शुभ है और करियर में नई सफलता मिलने के संकेत हैं। नया काम शुरू करने से पहले बड़ों का आशीर्वाद लें। कारोबार और निजी खर्चों में संतुलन बनाकर चलना बेहतर रहेगा।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 2
👬 मिथुन राशि (Gemini)
आज नए लोगों पर तुरंत भरोसा करने से बचें। ऑफिस में विरोधी आपकी शिकायत कर सकते हैं, इसलिए सतर्क रहें। नई तकनीक अपनाने से व्यापार में लाभ होगा। कला और संगीत से जुड़े लोगों को बड़ा मौका मिल सकता है। अचानक धन लाभ होने के योग हैं।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 5
Horoscope 13 May 2026
🦀 कर्क राशि (Cancer)
आज का दिन आपके पक्ष में रहेगा। परिवार में आपके कामों की सराहना होगी। रियल एस्टेट से जुड़े लोगों को लाभदायक सौदे मिल सकते हैं। योग और नियमित दिनचर्या अपनाने से स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। प्रेम संबंधों में मिठास बनी रहेगी।
शुभ रंग: पीच
शुभ अंक: 5
🦁 सिंह राशि (Leo)
आज करियर में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। बिजनेस में मुनाफा बढ़ने के संकेत हैं। कानूनी मामलों में दोस्तों का सहयोग मिलेगा। सेहत के प्रति लापरवाही न करें और खानपान पर ध्यान दें। बड़ी डील सोच-समझकर करें।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 1
👧 कन्या राशि (Virgo)
आज आप अपने पसंदीदा कामों में व्यस्त रहेंगे। परिवार की इच्छाएं पूरी करने की कोशिश सफल होगी। नई साझेदारी का अवसर मिल सकता है। सकारात्मक सोच और मेहनत से धन लाभ के योग बनेंगे। प्रेम जीवन भी अच्छा रहेगा।
शुभ रंग: मैजेंटा
शुभ अंक: 9
Horoscope 13 May 2026
⚖️ तुला राशि (Libra)
आज का दिन नए अनुभव लेकर आएगा। व्यापार में उम्मीद से ज्यादा लाभ मिल सकता है। घर में मेहमानों का आगमन होगा जिससे खुशी का माहौल बनेगा। ऑफिस का काम अधिक रहेगा लेकिन समय पर पूरा हो जाएगा।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 8
🦂 वृश्चिक राशि (Scorpio)
आज जीवन में कुछ बड़े बदलाव आ सकते हैं जो भविष्य के लिए फायदेमंद साबित होंगे। होटल और रेस्टोरेंट व्यवसाय से जुड़े लोगों को अच्छा लाभ मिलेगा। पिता का सहयोग मिलेगा और परिवार में रिश्ते मजबूत होंगे।
शुभ रंग: काला
शुभ अंक: 6
🏹 धनु राशि (Sagittarius)
आज आपका दिन ऊर्जा और उत्साह से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में सहयोग मिलेगा और रुके हुए काम पूरे होंगे। छात्रों के लिए दिन अनुकूल है। टूर एंड ट्रेवल्स बिजनेस में लाभ बढ़ सकता है।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 5
Horoscope 13 May 2026
🐐 मकर राशि (Capricorn)
आज आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। नौकरी में नया काम मिलने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। शिक्षा और करियर के क्षेत्र में प्रगति के नए अवसर सामने आएंगे।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 3
🌊 कुंभ राशि (Aquarius)
आज यात्रा लाभदायक साबित होगी। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा और खास लोगों से मुलाकात हो सकती है। मार्केटिंग से जुड़े लोगों को नए क्लाइंट मिलने की संभावना है। ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 7
🐟 मीन राशि (Pisces)
आज का दिन लाभदायक रहेगा। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा और परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे। करियर में आगे बढ़ने के नए रास्ते खुल सकते हैं। किसी अजनबी पर ज्यादा भरोसा करने से बचें।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 6
ये भी पढ़े: Nainital: सुरक्षा दीवार से छेड़छाड़ पर आक्रोश, 1987 की आपदा दोहराने के डर से सहमे लोग

