Yogi AdityanathYogi Adityanath
Spread the love

Yogi Adityanath:उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कानपुर के बिठूर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस पर जोरदार सियासी हमला बोला। महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने राहुल गांधी और अखिलेश यादव का बिना नाम लिए उन्हें ‘छोटे मियां और बड़े मियां’ की संज्ञा दी और आरोप लगाया कि इन नेताओं को देश में घुसपैठियों से गहरा लगाव है।

कानपुर में 411 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात

Yogi Adityanath:वाल्मीकि आश्रम में पूजा-अर्चना के बाद नाना राव पेशवा पार्क में आयोजित समारोह के दौरान सीएम योगी ने करीब 411 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि जिन लोगों को गंदगी और अंधेरे में रहने की आदत थी, उन्होंने हमेशा विकास कार्यों में रोड़े अटकाए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में काशी, अयोध्या और अन्य धार्मिक स्थलों का कायाकल्प हो रहा है, लेकिन विपक्ष के संस्कार अराजकता फैलाने वाले रहे हैं।

दंगाइयों और घुसपैठियों के समर्थकों पर फूटा गुस्सा

Yogi Adityanath:मुख्यमंत्री ने विपक्ष पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि देश में इस समय दो मियां हैं—एक ‘छोटे मियां’ और दूसरे ‘बड़े मियां’। ये दोनों बांग्लादेशी घुसपैठियों को गले लगाते हैं, लेकिन गरीबों, दलितों, किसानों और युवाओं का अपमान करते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछली सरकारों में दंगाईयों को मुख्यमंत्री आवास पर सम्मानित किया जाता था और राज्य में कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त थी।

सपा शासनकाल की पुरानी घटनाओं का किया जिक्र

Yogi Adityanath:सीएम योगी ने अपने संबोधन में पिछली सरकारों के कार्यकाल की कई घटनाओं का जिक्र किया। उन्होंने मथुरा के जवाहर बाग कांड, मुजफ्फरनगर दंगे और कोसी कलां की घटनाओं को याद करते हुए कहा कि उस समय पुलिस अधिकारी तक सुरक्षित नहीं थे। उन्होंने अखिलेश यादव पर कटाक्ष करते हुए कहा कि विरासत में गद्दी तो मिल सकती है, लेकिन बुद्धि नहीं। जनता उनके पुराने कारनामों को भूली नहीं है, इसलिए अब उन्हें दोबारा सत्ता मिलने वाली नहीं है।

read this:-Flipkart Delivery Center Robbery: समस्तीपुर में फ्लिपकार्ट डिलीवरी हब पर डाका: हथियारबंद बदमाशों ने 1.5 लाख लूटे, विरोध करने पर कर्मचारी को पीटा