रिपोर्टर: सन्तोष गुप्ता
Gwalior : मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले के डबरा में पुलिस ने रविवार देर रात ग्वालियर रोड स्थित ‘कियोरा स्पा सेंटर’ पर अचानक छापेमारी कर एक बड़े फर्जीवाड़े का भंडाफोड़ किया है। अनैतिक गतिविधियों की सटीक सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए मौके से दो युवकों और उत्तर प्रदेश की रहने वाली एक नाबालिग लड़की को बरामद किया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर हिरासत में ले लिया है, जबकि नाबालिग लड़की की सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए उसे महिला पुलिसकर्मियों के संरक्षण में घर भिजवा दिया गया है।
अनैतिक गतिविधियों की सूचना पर पुलिस की त्वरित कार्रवाई
Gwalior डबरा सिटी थाना पुलिस को लगातार सूचनाएं मिल रही थीं कि ग्वालियर रोड स्थित कियोरा स्पा सेंटर में स्पा की आड़ में अनैतिक गतिविधियां चलाई जा रही हैं। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों को तुरंत अवगत कराया गया। निर्देश मिलते ही एसडीओपी सौरभ कुमार और सिटी थाना प्रभारी संजय शर्मा के नेतृत्व में पुलिस की एक विशेष टीम गठित की गई। टीम ने देर रात स्पा सेंटर की घेराबंदी कर अचानक दबिश दी, जिससे वहां हड़कंप मच गया।
कानपुर और डबरा के दो युवक गिरफ्तार, पूछताछ जारी
Gwalior छापेमारी के दौरान पुलिस को स्पा सेंटर के अंदर से दो संदिग्ध युवक और एक लड़की मिली। जांच में लड़की के नाबालिग होने की पुष्टि हुई। पकड़े गए युवकों में से एक उत्तर प्रदेश के कानपुर का निवासी है, जबकि दूसरा स्थानीय डबरा का रहने वाला है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है और थाने लाकर उनसे स्पा सेंटर के संचालन, उसके मालिक और वहां चल रहे नेटवर्क के संबंध में गहन पूछताछ कर रही है।
नाबालिग को सुरक्षित घर भेजा, पुलिस जांच में जुटी
Gwalior स्पा सेंटर में पाई गई नाबालिग लड़की उत्तर प्रदेश की रहने वाली है। उसकी सुरक्षा और संवेदनशीलता को प्राथमिकता देते हुए पुलिस प्रशासन ने महिला पुलिसकर्मियों की देखरेख में उसे सुरक्षित उसके परिजनों के पास भेजने के उचित प्रबंध किए। थाना प्रभारी के अनुसार, आरोपियों से पूछताछ और जांच के दौरान सामने आने वाले नए तथ्यों के आधार पर मामले में आगे की कानूनी व दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़े: Mathura Honor Killing: प्रेमी से शादी करने पर भाई ने की बहन की गला दबाकर हत्या, कब्रिस्तान से निकाला गया शव

