Rahul Gandhi Convoy Accident:उत्तर प्रदेश से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के काफिले की कई गाड़ियां पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर आपस में टकरा गईं। इस भीषण हादसे में कई लोगों के घायल होने की खबर है, हालांकि गनीमत यह रही कि इस दुर्घटना में राहुल गांधी पूरी तरह सुरक्षित हैं। यह हादसा उस वक्त हुआ जब राहुल गांधी लखनऊ से सुल्तानपुर कोर्ट जा रहे थे।
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर 91 KM माइलस्टोन के पास हुआ हादसा
जानकारी के मुताबिक, यह सड़क दुर्घटना पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर 91 किलोमीटर माइलस्टोन के पास हुई। राहुल गांधी के काफिले में शामिल लगभग पांच गाड़ियां और एक एम्बुलेंस अचानक आपस में भिड़ गईं। इस टक्कर में कांग्रेस पार्टी के कई कार्यकर्ता, स्थानीय पदाधिकारी और सुरक्षा में तैनात कुछ सुरक्षाकर्मी घायल हो गए हैं। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई, जिसके बाद तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया।
सुल्तानपुर कोर्ट में मानहानि मामले की पेशी के लिए जा रहे थे राहुल
Rahul Gandhi Convoy Accident:आपको बता दें कि राहुल गांधी लखनऊ से सड़क मार्ग द्वारा सुल्तानपुर जा रहे थे। सुल्तानपुर की एमपी-एमएलए कोर्ट में आज उनके खिलाफ चल रहे आठ साल पुराने मानहानि मामले में फैसला आना है। इसी मामले की पेशी और कोर्ट की कार्यवाही में शामिल होने के लिए वे लखनऊ से रवाना हुए थे, तभी रास्ते में यह दुर्भाग्यपूर्ण हादसा हो गया।
क्या है 8 साल पुराना मानहानि का मामला?
Rahul Gandhi Convoy Accident:यह पूरा कानूनी विवाद साल 2018 में कर्नाटक विधानसभा चुनाव के दौरान दिए गए एक बयान से जुड़ा है। राहुल गांधी ने तब तत्कालीन भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के खिलाफ कथित टिप्पणी की थी, जिसके विरोध में सुल्तानपुर के भाजपा नेता विजय मिश्रा ने 4 अगस्त 2018 को अदालत में मानहानि का केस दर्ज कराया था। उनका आरोप था कि इस बयान से छवि को ठेस पहुंची है। लंबी कानूनी प्रक्रिया के बाद फरवरी 2024 में राहुल गांधी ने अदालत में पेश होकर जमानत ली थी। अब इस मामले में आज अदालत अपना अहम फैसला सुनाने वाली है, जिसके लिए राहुल गांधी अदालत पहुंच रहे हैं।
read this:- सुपौल: अंडा दुकान की आड़ में बिक रही थी स्मैक, 100 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ युवक गिरफ्तार

