रिपोर्टर: अजीत कुमार ठाकुर
Supaul Minor Girl Murder Case DIG Kumar Ashish : जिले के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत परसरमा गांव (वार्ड संख्या-८) में एक ७ वर्षीय मासूम बच्ची की बेरहमी से हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस दिल दहला देने वाली वारदात के बाद से पूरे इलाके में शोक और भारी तनाव का माहौल है। घटना को लेकर ग्रामीणों में जबरदस्त गुस्सा देखा जा रहा है।
Supaul Minor Girl Murder Case DIG Kumar Ashish डीआईजी ने खुद संभाला मोर्चा, पीड़ित परिवार से की मुलाकात
मामले की संवेदनशीलता और गंभीरता को देखते हुए कोसी प्रक्षेत्र के डीआईजी कुमार आशीष शनिवार को खुद परसरमा गांव पहुंचे। उन्होंने वारदात वाली जगह का बेहद बारीकी से मुआयना किया। इसके बाद डीआईजी पीड़ित परिवार के घर गए, जहां उन्होंने शोकाकुल परिजनों को ढांढस बंधाया और साफ लफ्जों में त्वरित न्याय का भरोसा दिया।

Supaul Minor Girl Murder Case DIG Kumar Ashish आरोपी गिरफ्तार, स्पीडी ट्रायल के जरिए मिलेगी सख्त सजा
परिजनों से बातचीत के दौरान डीआईजी कुमार आशीष ने एक बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस घिनौने और जघन्य अपराध को अंजाम देने वाले आरोपियों को दबोच लिया है। उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि कानून के दायरे में रहकर अपराधियों के खिलाफ ऐसी सख्त कार्रवाई की जाएगी जो मिसाल बनेगी। दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। डीआईजी ने मौके पर मौजूद जांच अधिकारियों को केस की वैज्ञानिक और निष्पक्ष तफ्तीश जल्द से जल्द पूरी करने के निर्देश दिए हैं।
Supaul Minor Girl Murder Case DIG Kumar Ashish गांव में भारी पुलिस बल तैनात, ग्रामीण कर रहे सख्त सजा की मांग
इस वीभत्स हत्याकांड के बाद गांव का माहौल बिगड़े नहीं, इसके लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। एहतियात के तौर पर परसरमा गांव में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है और आला अधिकारी स्थिति पर चौबीसों घंटे नजर रख रहे हैं। दूसरी तरफ, मृत बच्ची के घर पर सांत्वना देने वालों का तांता लगा हुआ है। ग्रामीणों ने एक सुर में मांग की है कि इस मासूम की जान लेने वाले दरिंदों को अदालत से कड़ी से कड़ी सजा दिलवाई जाए।

