Spread the love

वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इजराइल-हमास युद्ध विराम को लेकर कहा कि अगर शनिवार तक गाजा में मौजूद सभी बंधकों की रिहाई नहीं हुई तो फिर से इजराइली सेना हमास पर हमला कर सकती है। इसके बाद सब कुछ नरक बन जाएगा। ट्रंप ने कहा कि वह इस बात का फैसला इजराइल को लेने देंगे कि युद्ध विराम का अंततः क्या होना चाहिए, लेकिन यदि शनिवार दोपहर 12 बजे तक सभी बंधकों को वापस नहीं किया तो मैं कहूंगा कि युद्धविराम रद कर दिया जाए। ट्रंप ने कहा कि मैं डेडलाइन को लेकर पीएम बेंजामिन नेतन्याहू से बातचीत करूंगा। वहीं, ट्रंप से पूछा गया कि क्या गाजा और मिस्र को दी जाने वाली सहायता पर रोक लगा दी जाएगी तो उन्होंने कहा कि हो सकता है।

You missed