Sitapur Car Pond Accident Missing Dead BodiesSitapur Car Pond Accident Missing Dead Bodies
Spread the love

Sitapur Car Pond Accident Missing Dead Bodies:उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले से एक बेहद दर्दनाक और सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां कमलापुर थाना क्षेत्र के पंचपीर गांव के पास एक तालाब से कार के अंदर से तीन लोगों के शव बरामद किए गए हैं। ये तीनों लोग पिछले तीन दिनों (25 अक्टूबर से) से रहस्यमयी तरीके से लापता थे, जिनकी तलाश पुलिस लगातार कर रही थी।

बहराइच से बेटे को देखकर लौट रहे थे तीनों लोग

Sitapur Car Pond Accident Missing Dead Bodies:मिली जानकारी के अनुसार, सिधौली कोतवाली क्षेत्र के सिद्धेश्वर नगर निवासी राकेश चौरसिया को सूचना मिली थी कि बहराइच में रहने वाले उनके बेटे का एक्सीडेंट हो गया है। इस खबर के मिलते ही राकेश चौरसिया अपने साथी रामेंद्र सिंह और कार चालक सतीश के साथ 25 अक्टूबर को कार से बहराइच के लिए निकले थे। बेटे को देखने के बाद जब वे वापस लौट रहे थे, तभी संदिग्ध परिस्थितियों में उनका कुछ पता नहीं चला।

परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग न मिलने पर सिधौली कोतवाली में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। सर्विलांश और मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई थी, जिसकी आखिरी लोकेशन रामपुर कला थाना क्षेत्र के कदुनी के पास मिली थी।

SDRF और क्रेन की मदद से तालाब से निकाली गई कार

Sitapur Car Pond Accident Missing Dead Bodies:सिधौली पुलिस को जांच के दौरान रेडियो खेतान फैक्ट्री के पास लगे सीसीटीवी फुटेज में कार गुजरती हुई दिखाई दी। इसके बाद कमलापुर थाना क्षेत्र के पंचपीर गांव के पास एक तालाब में कार के गिरने की आशंका जताई गई।

सूचना मिलते ही पुलिस ने लखनऊ से एसडीआरएफ (SDRF) टीम को मौके पर बुलाया। सोमवार देर रात करीब दो बजे एसडीआरएफ की टीम ने बोट की मदद से तालाब में सर्च ऑपरेशन चलाया। इसके बाद क्रेन को बुलवाकर कड़ी मशक्कत के बाद कार को तालाब से बाहर निकाला गया। कार के अंदर से तीनों के शव बरामद होने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया और मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई।

नींद की झपकी आने से अनियंत्रित होकर तालाब में गिरी कार!

Sitapur Car Pond Accident Missing Dead Bodies:पुलिस की प्रारंभिक जांच और घटनास्थल के हालात को देखकर यह आशंका जताई जा रही है कि यह भीषण हादसा ड्राइवर को नींद की झपकी आने के कारण हुआ है। रात के वक्त गाड़ी चला रहे चालक को झपकी आने से कार अनियंत्रित हो गई और सीधे गहरे तालाब में जा गिरी, जिससे तीनों की डूबने से मौत हो गई।

पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा भरवाया और रात में ही पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल, पुलिस इस पूरे मामले की गहनता से आगे की कानूनी जांच कर रही है।

read this:- कार्तिक स्नान कथा: सास-बहू की कठौती में कैसे प्रकट हुईं गंगा मैया? कार्तिक मास में स्नान और पूजा का धार्मिक महत्व