रिपोर्टर: रंजन कुमार
Sheikhpura : जिला मुख्यालय में महिलाओं की सुरक्षा और समग्र कानून-व्यवस्था को अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने के लिए पुलिस प्रशासन ने एक महत्वपूर्ण पहल की है। पुलिस मुख्यालय की ओर से जिले को नए टू-व्हीलर्स (स्कूटी और बाइक) प्राप्त हुए हैं, जिन्हें विभिन्न थानों के लिए रवाना कर दिया गया है।
इस संबंध में शेखपुरा के पुलिस अधीक्षक (एसपी) हिमांशु ने बताया कि इन वाहनों का प्राथमिक उद्देश्य जिले में गश्ती बढ़ाना और महिलाओं व छात्राओं को सुरक्षित माहौल प्रदान करना है।
इमरजेंसी रिस्पॉन्स सिस्टम से जुड़ेंगे नए वाहन
Sheikhpura एसपी हिमांशु के अनुसार, इन सभी नए वाहनों को ‘इमरजेंसी रिस्पॉन्स सपोर्ट सिस्टम’ (Dial 112) से जोड़ा जा रहा है। ये वाहन विशेष रूप से स्कूल, कॉलेज, कोचिंग सेंटरों और मुख्य बाजारों के आसपास तैनात रहेंगे। दिन और शाम के समय आवाजाही करने वाली महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना और उपद्रवियों पर सख्त नजर रखना इस तैनाती का मुख्य लक्ष्य है।
थानों में आवंटन और पुलिसकर्मियों की विशेष ट्रेनिंग
Sheikhpura जिस प्रकार जिले के प्रत्येक थाने को 112 सेवा की गाड़ियां उपलब्ध कराई गई हैं, उसी तर्ज पर इन दोपहिया वाहनों का भी थानों के अनुसार आवंटन किया जा रहा है। इन वाहनों पर तैनात होने वाले पुलिसकर्मियों को विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है, ताकि वे आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित और प्रभावी कार्रवाई कर सकें।
यातायात नियमों के उल्लंघन पर रहेगी सख्त नजर
Sheikhpura महिला सुरक्षा के साथ-साथ सड़क सुरक्षा पर जोर देते हुए एसपी ने स्पष्ट किया कि लापरवाही से वाहन चलाने वालों और बिना हेलमेट घूमने वालों के खिलाफ ट्रैफिक पुलिस को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर अब बढ़ा हुआ चालान लगाया जाएगा, जिससे यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाया जा सके।
ये भी पढ़े: नवजात शिशु को पानी कब से देना चाहिए? जानें सही उम्र

