रिपोर्टर: रंजन कुमार
Sheikhpura : नगर थाना क्षेत्र के पचना रोड स्थित केनरा बैंक शाखा में भोले-भाले लोगों को निशाना बनाकर ठगी करने वाले एक बड़े गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस मामले में दो शातिर ठगों को गिरफ्तार कर लिया है, जिनके पास से 19,000 रुपये की ठगी का खुलासा हुआ है।
खुल्ले पैसे देने के बहाने स्कूल लिपिक से की ठगी
Sheikhpura टाउन थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने प्रेस वार्ता में पूरे मामले का खुलासा करते हुए बताया कि गत 1 अक्टूबर को पचना स्थित +2 उच्च विद्यालय के एक लिपिक स्कूल के नामांकन और छात्रवृत्ति की राशि जमा करने के लिए केनरा बैंक गए थे। इस दौरान शातिर ठगों ने कुल 26,000 रुपये में से खुल्ले पैसे देने का झांसा दिया और हेराफेरी करते हुए उन्हें मात्र 7,000 रुपये थमा दिए। इस तरह आरोपियों ने कुल 19,000 रुपये की ठगी को अंजाम दिया।
पटना के बख्तियारपुर से दबोचे गए दोनों शातिर आरोपी
Sheikhpura घटना के बाद पुलिस टीम ने तकनीकी मदद और त्वरित कार्रवाई करते हुए पटना जिले के बख्तियारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ‘नया टोला संगत पर’ के रहने वाले दो आरोपियों को धर दबोचा। गिरफ्तार किए गए दोनों शाترों की पहचान मनोज कुमार उर्फ मनोज पांडेय और रवि मिश्रा के रूप में हुई है। पुलिस पूछताछ में इनके कई अन्य वारदातों में शामिल होने का पता चला है।
लंबा आपराधिक इतिहास, कई जिलों में दर्ज हैं मामले
Sheikhpura पुलिस की छानबीन में यह बात सामने आई है कि गिरफ्तार दोनों आरोपियों का आपराधिक इतिहास काफी लंबा रहा है। ये शातिर ठग शेखपुरा के अलावा बरबीघा, मुजफ्फरपुर के सरैया थाना, बख्तियारपुर थाना, बेलछी थाना (कांड संख्या-94/21) समेत बिहार के कई अन्य जिलों में भी बैंक ठगी की घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि बैंक परिसर में किसी भी अनजान व्यक्ति पर भरोसा न करें और नोट बदलते समय सतर्क रहें।
ये भी पढ़े: Fatehpur old well accident: 200 साल पुराने कुएं में गिरे 10 साल के मासूम का 13 घंटे बाद मिला शव

