SasaramSasaram
Spread the love

Report by: Avinash Srivastwa

Sasaram : बिहार के रोहतास जिले के दिनारा थाना क्षेत्र से एक शर्मनाक और हिंसक घटना सामने आई है। गिरधरिया गांव में एक मनचले युवक की करतूत के कारण दो पड़ोसियों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। इस मारपीट में एक दंपति समेत उनके परिवार के सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Sasaram रात के अंधेरे में छत फांदकर पहुंचा मनचला

मिली जानकारी के अनुसार, गिरधरिया गांव निवासी जनार्दन खरवार का परिवार भीषण गर्मी के कारण बुधवार की रात अपने घर की छत पर सो रहा था। इसी दौरान पड़ोस का एक युवक नियत बिगाड़कर छत फांदकर वहां पहुंच गया और सो रही लड़कियों के पास जाकर लेट गया। लड़कियों की जैसे ही नींद खुली और उन्होंने अजनबी युवक को अपने करीब पाया, तो शोर मचाना शुरू कर दिया। खुद को घिरता देख आरोपी युवक तुरंत छत से कूदकर भाग निकला।

Sasaram सुबह विरोध करने पर लाठी-डंडों से हमला

रात की इस घटना को लेकर जब आज सुबह जनार्दन खरवार का परिवार उलाहना देने पड़ोसी के घर पहुंचा, तो आरोपी के परिवार वाले उलटा उलझ गए। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि पड़ोसी परिवार ने लाठी-डंडों से जनार्दन के परिवार पर हमला कर दिया। इस मारपीट में जनार्दन खरवार और उनकी पत्नी माया देवी को गंभीर चोटें आई हैं। बीच-बचाव करने आई उनकी बेटी रिंकी कुमारी के साथ भी बदसलूकी और मारपीट की गई।

Sasaram सदर अस्पताल में घायलों का उपचार

घटना के बाद पूरे गांव में तनाव का माहौल है। परिजनों ने आनन-फानन में घायल दंपति और बेटी को सासाराम के सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका प्राथमिक उपचार जारी है। घायल रिंकी ने बताया कि पड़ोसी युवक अक्सर उन पर बुरी नजर रखता था और कल रात उसने सारी हदें पार कर दीं। जब परिवार ने अपनी सुरक्षा और सम्मान के लिए आवाज उठाई, तो उनके साथ मारपीट की गई।

Sasaram पुलिस मामले की जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही दिनारा थाना पुलिस सक्रिय हो गई है। पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर घायलों के बयान दर्ज किए हैं। थाना क्षेत्र के अधिकारियों का कहना है कि लड़कियों की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ और मारपीट का यह गंभीर मामला है। आरोपी युवक और हमलावर परिवार के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल आरोपी परिवार घर छोड़कर फरार बताया जा रहा है, जिनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

Also Read This: Bokaro: पुष्पा हत्याकांड में हाईकोर्ट की फटकार के बाद जागी बोकारो पुलिस, माता-पिता का DNA सैंपल लिया गया