रिपोर्टर: अविनाश श्रीवास्तव
Historic Milestone : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम एक और बड़ा ऐतिहासिक रिकॉर्ड दर्ज होने पर बिहार के सासाराम में जश्न का माहौल है। देश के एक निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में सबसे लंबा कार्यकाल पूरा करने के गौरवमयी अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सासाराम के प्रसिद्ध शिव घाट पर सुबह से ही विशेष हवन, कीर्तन और पूजा-अर्चना का आयोजन किया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने इस धार्मिक अनुष्ठान के जरिए प्रधानमंत्री मोदी के बेहतर स्वास्थ्य और दीर्घायु होने की मंगल कामना की।
Historic Milestone पंडित नेहरू का रिकॉर्ड तोड़ रचा नया इतिहास
सासाराम में जुटे भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं का कहना है कि लोकतांत्रिक रूप से देश के प्रधान सेवक के तौर पर सबसे लंबे समय तक सेवा करने का श्रेय अब पीएम मोदी को जाता है। उन्होंने देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के सबसे लंबे कार्यकाल के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है। ‘सेवा, समर्पण और विश्वास’ के रास्ते पर चलते हुए उन्होंने शासन में 12 साल से अधिक का समय पूरा कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है।
Historic Milestone लगातार तीसरी बार सत्ता और वैश्विक पटल पर भारत की धमक
कार्यकर्ताओं ने इस बात पर गर्व जताया कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में लगातार तीसरी बार निर्वाचित होकर नरेंद्र मोदी ने इतिहास रचा है। उनके इस मजबूत नेतृत्व के कारण ही आज विश्व मानचित्र पर भारत की पहचान एक समृद्ध, शक्तिशाली और भरोसेमंद राष्ट्र के रूप में स्थापित हुई है। इंफ्रास्ट्रक्चर (ढांचागत विकास) के मामले में आज का नया भारत दुनिया के सबसे विकसित देशों को सीधी टक्कर दे रहा है।
Historic Milestone आर्थिक मोर्चे पर भारत का गौरवशाली सफर
अनुष्ठान में शामिल लोगों ने कहा कि आज का दिन हर भारतीय के लिए बेहद गौरवपूर्ण है क्योंकि वैश्विक अर्थव्यवस्था में भारत की भूमिका अब पहले से कहीं ज्यादा मजबूत हो चुकी है। मंदी और चुनौतियों के इस दौर में भी भारत दुनिया की सबसे बड़ी और सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं की कतार में मजबूती से खड़ा है। इसी विकास यात्रा को जारी रखने और देश की समृद्धि के लिए कार्यकर्ताओं ने शिव घाट पर प्रार्थना की।
ये भी पढ़े: Rajouri के जंगलों में धदकी भीषण आग: चार महीनों में दर्ज हुए 45 मामले, बेकाबू हालात से निपटने की कोशिश जारी

