JamshedpurJamshedpur
Spread the love

रिपोर्टर: प्रेम श्रीवास्‍तव

Jamshedpur : जमशेदपुर के सिंहभूम चेम्बर ऑफ कॉमर्स, बिष्टुपुर में आयोजित एक महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता के दौरान रॉबिन हुड आर्मी (RHA) ने वर्ष 2026 के लिए अपने दो प्रमुख राष्ट्रीय अभियानों की घोषणा की। संगठन शिक्षा और खाद्य सुरक्षा के माध्यम से वंचित समुदायों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए व्यापक स्तर पर जनसेवा कार्य शुरू करने जा रहा है।

Jamshedpur ‘भारत लर्न्स AI’ के जरिए 250 AI लर्निंग सेंटर की होगी स्थापना

संगठन के प्रतिनिधियों ने बताया कि राष्ट्रीय स्तर पर “भारत लर्न्स AI” पहल के तहत देश भर में 250 आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) लर्निंग सेंटर खोले जाएंगे। इस क्रम में जमशेदपुर में 2 “भारत AI लर्निंग सेंटर” और 3 अन्य सक्रिय लर्निंग सेंटर स्थापित किए जाएंगे। इनका मुख्य उद्देश्य जरूरतमंद बच्चों को डिजिटल साक्षरता, आधुनिक तकनीकी ज्ञान और भविष्य के करियर अवसरों से जोड़ना है।

Jamshedpur ‘मिशन स्वदेश’ से ग्रामीण परिवारों तक पहुँचेगा राशन

रॉबिन हुड आर्मी का दूसरा प्रमुख संकल्प “मिशन स्वदेश” है, जिसके अंतर्गत दूर-दराज और ग्रामीण इलाकों के असहाय व जरूरतमंद परिवारों तक राशन एवं पका हुआ भोजन पहुँचाया जाएगा। जमशेदपुर टीम शहर के निकटवर्ती ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर परिवारों को एक महीने का राशन किट उपलब्ध कराने का कार्य करेगी।

समाज और युवाओं से सहभागिता की अपील

RHA पदाधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यह पूरी मुहिम स्वयंसेवकों के निस्वार्थ योगदान और नागरिक सहभागिता पर आधारित है। संगठन ने आम नागरिकों, शैक्षणिक संस्थानों और औद्योगिक समूहों से इस अभियान में बढ़-चढ़कर सहयोग करने का आह्वान किया है। इस दौरान भवानी शंकर, अरुण ठाकुर, स्नेहा, शुभम, मिशुख, मृत्युंजय सहित कई प्रमुख स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

ये भी पढ़े: हिमाचल प्रदेश: चंबा के तीसा-बैरागढ़ मार्ग पर भीषण सड़क दुर्घटना, बस पलटने से 7 लोगों की मौत, 11 घायल