Jaipur Jewelry Shop Theft CCTV VideoJaipur Jewelry Shop Theft CCTV Video
Spread the love

Jaipur Jewelry Shop Theft CCTV Video;राजस्थान की राजधानी जयपुर से चोरी का एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है। बजाज नगर थाना क्षेत्र स्थित एक ज्वेलरी शॉप में ग्राहक बनकर पहुंची महिलाओं ने दुकानदार को बातों में उलझाकर सोने के गहनों पर हाथ साफ कर दिया। इस पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें दोनों महिलाओं की शातिर करतूत साफ कैद हो गई है।

ग्राहक बनकर पहुंची थीं महिलाएं, दुकानदार का भटकाया ध्यान

Jaipur Jewelry Shop Theft CCTV Video;घटना के मुताबिक, एक महिला और युवती सामान्य ग्राहकों की तरह दुकान के अंदर दाखिल हुईं और दुकानदार से अलग-अलग प्रकार के गहने दिखाने को कहा। ज्वेलर जब उन्हें आभूषण दिखाने में व्यस्त था, तभी दोनों ने सोची-समझी रणनीति के तहत कर्मचारियों और दुकानदार का ध्यान भटका दिया। इसी का फायदा उठाकर युवती ने काउंटर पर रखे सोने की अंगूठियों और टॉप्स समेत गहनों का डिब्बानुमा हिस्सा पार कर लिया। वारदात को अंजाम देने के बाद वे वहां से रफूचक्कर हो गईं। दुकानदारों को जब चोरी का अहसास हुआ, तो उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी।

दुकानदार की सूझबूझ से पकड़ी गई आरोपी, पुलिस कर रही पूछताछ

Jaipur Jewelry Shop Theft CCTV Video;शॉप में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालने पर चोरी की पूरी वारदात बेनकाब हो गई। फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि कैसे दोनों महिलाएं पहले गहने देखने का नाटक करती हैं और फिर मौका पाकर गहने समेटकर वहां से भागती हैं। हालांकि, घटना के दौरान दुकानदार ने सूझबूझ और फुर्ती दिखाते हुए आरोपी युवती का पीछा किया और उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। फिलहाल बजाज नगर थाना पुलिस पकड़ी गई महिला से पूछताछ कर रही है और उसके अन्य साथियों की तलाश में जुटी है। इससे पहले डूंगरपुर जिले में भी महिलाओं का हुलिया बदलकर जंगल में छिपे पांच बदमाशों को पकड़ने का मामला चर्चा


read this
राजनीति

Bharatiya Janata Party: संगठन में बड़े बदलाव की तैयारी, दो महीनों में होंगे अहम निर्णय

You missed