PilibhitPilibhit
Spread the love

रिपोर्टर: योगेन्‍द्र सिंह

Pilibhit : उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले के माधवटांडा थाना क्षेत्र स्थित लोहरपुरी गाँव से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ एक महिला ने अपने प्रेमी के संग रहने की चाह में अपने ही पति की निर्मम हत्या कर दी। आरोपी महिला ने पहले अपने पति को नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाई और फिर जब वह बेसुध हो गया, तो साड़ी से गला घोंटकर उसे मौत के घाट उतार दिया। 20 साल पहले हुए प्रेम विवाह का ऐसा भयावह अंत देखकर पूरा इलाका सन्न है।

Pilibhit आधी रात को खटपट की आवाज सुनकर खुली बच्चों की नींद, बेसुध मिले पिता

मृतक 42 वर्षीय उमाशंकर खेती-बाड़ी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। उन्होंने दो दशक पूर्व 37 वर्षीय ममता के साथ लव मैरिज की थी। उनके दो बच्चे—18 साल का बेटा विकास और 12 साल की एक बेटी हैं।

घटना की रात 12 वर्षीय बेटी ने बताया कि शुक्रवार शाम उसकी मां बाजार से कोल्ड ड्रिंक लेकर आई थी। मां ने खुद पीने के बाद बच्चों को भी पीने को कहा, लेकिन बच्चों ने इनकार कर दिया। इसके बाद महिला कोल्ड ड्रिंक लेकर छत पर चले गए पति उमाशंकर के पास पहुँच गई। देर रात जब बच्चों को छत से अजीब खटपट की आवाज सुनाई दी, तो दोनों ऊपर पहुँचे। वहाँ मां नदारद थी और पिता उमाशंकर के गले में साड़ी लिपटी हुई थी व वे बेसुध पड़े थे। बच्चों द्वारा शोर मचाने पर पड़ोसी एकत्रित हुए और बेटा ग्रामीणों के साथ देर रात ही थाने पहुँचा।

Pilibhit गुजरात में मजदूरी के दौरान प्रेमी से हुआ था प्यार, कोर्ट मैरिज तक पहुँची थी बात

पुलिसिया पूछताछ और परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, वर्ष 2024 में उमाशंकर काम के सिलसिले में गुजरात गए थे, जहाँ बीमारी के दौरान उनकी देखरेख के लिए पत्नी ममता भी पहुँच गई थी। वहीं ममता का संपर्क नकुम भावेश नाम के एक युवक से हुआ और दोनों में प्रेम संबंध बन गए। मामला इतना बढ़ गया था कि ममता ने गुजरात में ही प्रेमी से कोर्ट मैरिज तक कर ली थी।

जुलाई महीने में उमाशंकर अपनी पत्नी को समझा-बुझाकर वापस गाँव पीलीभीत ले आए थे। हालांकि, ममता लगातार अपने प्रेमी के पास जाने की जिद कर रही थी, जिसे लेकर दंपत्ति के बीच आए दिन विवाद होता रहता था।

झाड़ियों में छिपी मिली आरोपी महिला, पुलिस के सामने कबूला अपना गुनाह

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी महिला घर से भागकर लगभग 300 मीटर दूर झाड़ियों में छिप गई थी। पुलिस और ग्रामीणों ने खोजबीन कर उसे धर दबोचा और हिरासत में ले लिया। पूछताछ के दौरान महिला ने अपने पति की हत्या करने का अपराध स्वीकार कर लिया है। पुलिस ने शव को पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

ये भी पढ़े: इंदौर में भीषण सड़क हादसा: दो कारों की आमने-सामने की भिड़ंत, मां की गोद में बैठे 4 साल के मासूम की दर्दनाक मौत

You missed