OdishaOdisha
Spread the love

रिपोर्टर: ईशु प्रसाद

Odisha Vigilance Raid Forest Ranger : ओडिशा में भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए विजिलेंस विभाग ने केंद्रापड़ा फॉरेस्ट रेंज के रेंजर रविन्द्र कुमार नायक के ठिकानों पर दबिश दी है। आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में कटक की विशेष विजिलेंस अदालत से वारंट मिलने के बाद बुधवार को यह छापेमारी की गई। इस बड़े ऑपरेशन को अंजाम देने के लिए 5 डीएसपी, 9 इंस्पेक्टर और 5 एएसआई सहित भारी संख्या में विजिलेंस कर्मियों की संयुक्त टीम ने एक साथ चार अलग-अलग ठिकानों पर तलाशी अभियान शुरू किया।

Odisha Vigilance Raid Forest Ranger इन चार प्रमुख ठिकानों पर एक साथ पड़ी दबिश

भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ जारी इस अभियान के तहत विजिलेंस ने रेंजर रविन्द्र कुमार नायक से जुड़े चार अलग-अलग परिसरों को खंगाला। इसमें कटक जिले के बारंग थाना क्षेत्र के मुंडुली-गोडीसाही में स्थित उनका विशाल चार मंजिला निजी निवास, कटक के बांकी क्षेत्र के सहादापाड़ा में उनका पैतृक घर, केंद्रापड़ा स्थित रेंजर का आधिकारिक कार्यालय और वहीं स्थित उनका अस्थाई सरकारी आवास शामिल है।

Odisha Vigilance Raid Forest Ranger 6,400 वर्गफुट का बंगला और 6 कीमती भूखंडों का खुलासा

अब तक की तलाशी में रेंजर और उनके परिजनों के नाम पर बेहिसाब अचल संपत्ति के दस्तावेज मिले हैं। सबसे चौंकाने वाली बरामदगी बारंग के मुंडुली में स्थित लगभग 6,400 वर्गफुट में फैला उनका आलीशान चार मंजिला मकान है। इसके अलावा, बांकी में एक अन्य आलीशान इमारत और बारंगा के वीआईपी इलाकों में स्थित 6 बेहद कीमती प्लॉटों (जमीन के टुकड़ों) का भी पता चला है। इन सभी जमीनों और मकानों की वास्तविक कीमत का आकलन करने के लिए विजिलेंस की तकनीकी टीम (Technical Wing) जुटी हुई है।

Odisha Vigilance Raid Forest Ranger लाखों की नकदी, आभूषण और लग्जरी कारें भी मिलीं

विजिलेंस टीम को रेंजर के घर से ₹2,14,000 की नकद राशि बरामद हुई है। इसके साथ ही विभिन्न बैंक खातों और वित्तीय स्कीमों में लगभग 43 लाख रुपये के भारी-भरकम निवेश का भी खुलासा हुआ है। रेंजर के बेडरूम से मिले सोने के आभूषणों का वजन और मूल्यांकन करने के लिए जौहरियों को बुलाया गया है। इसके अलावा, एक नई ग्रैंड विटारा कार और एक दोपहिया वाहन भी जब्त किया गया है। अधिकारियों के मुताबिक, सर्च ऑपरेशन अभी समाप्त नहीं हुआ है और दस्तावेजों की गहन जांच में कई और बड़े खुलासे होने की उम्मीद है।

ये भी पढ़े: Air Force Jawan Aryan Jhajharia Martyred: झुंझुनूं का वीर सपूत शहीद, 22 साल की उम्र में तिरंगे में लिपटकर घर लौटा वायुसेना का जवान आर्यन, गमगीन हुआ पूरा इलाका