Shahbaz Bhatti NetworkShahbaz Bhatti Network
Spread the love

रिपोर्टर: सोनू कुमार

Shahbaz Bhatti Network : स्वतंत्रता दिवस से ठीक पहले भारतीय सुरक्षा एजेंसियों ने पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI द्वारा समर्थित ‘शहजाद भट्टी नेटवर्क’ (SBN) के खिलाफ देशव्यापी बड़ा ऑपरेशन चलाकर उसके नापाक मंसूबों को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया है। देश के 14 राज्यों में एक साथ की गई इस ताबड़तोड़ कार्रवाई में नेटवर्क से जुड़े 200 से अधिक संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इस बड़ी सफलता की पुष्टि करते हुए इसे आतंकवाद के प्रति केंद्र सरकार की ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति का स्पष्ट उदाहरण बताया।

Shahbaz Bhatti Network 14 राज्यों में सुरक्षा एजेंसियों की एक साथ रेड, उत्तर प्रदेश, दिल्ली और हरियाणा से सर्वाधिक गिरफ्तारियां

सुरक्षा एजेंसियों ने एक सुनियोजित रणनीति के तहत देश भर में कई संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी की। विभिन्न राज्यों में की गई गिरफ्तारियों का आंकड़ा इस प्रकार है:

  • उत्तर प्रदेश: 62 संदिग्ध
  • हरियाणा: 52 संदिग्ध
  • दिल्ली: 51 संदिग्ध
  • पंजाब: 44 संदिग्ध
  • राजस्थान: 15 संदिग्ध
  • महाराष्ट्र: 8 संदिग्ध
  • अन्य राज्य: उत्तराखंड (5), कर्नाटक, गुजरात व बिहार (3-3), तथा तेलंगाना, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर व केरल (2-2)

Shahbaz Bhatti Network पाकिस्तान ऑर्डनेंस फैक्ट्री की मार्किंग वाले ग्रेनेड, IED और हथियार बरामद

अधिकारियों के अनुसार, इस पूरे अभियान के दौरान भारी मात्रा में अत्याधुनिक हथियार और विस्फोटक सामग्रियां जब्त की गई हैं। बरामद सामानों में आईईडी (IED), पिस्तौल, सैकड़ों जिंदा कारतूस और हैंड ग्रेनेड शामिल हैं। विशेष बात यह है कि जब्त किए गए कई ग्रेनेड पर ‘पाकिस्तान ऑर्डनेंस फैक्ट्री’ की स्पष्ट मार्किंग पाई गई है, जो इस नेटवर्क के प्रत्यक्ष सीमा-पार कनेक्शन और विदेशी फंडिंग को उजागर करती है। इसके अलावा, जासूसी गतिविधियों में इस्तेमाल किए जा रहे सीसीटीवी कैमरे भी बरामद हुए हैं।

80 से अधिक एफआईआर दर्ज, UAPA और आर्म्स एक्ट के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई

शहजाद भट्टी नेटवर्क के खिलाफ देश भर में अब तक 80 से अधिक प्राथमिकी (FIR) दर्ज की जा चुकी हैं। गिरफ्तार किए गए आरोपियों पर गैरकानूनी गतिविधियां रोकथाम अधिनियम (UAPA), भारतीय न्याय संहिता (BNS), आर्म्स एक्ट, विस्फोटक पदार्थ अधिनियम और एनडीपीएस (NDPS) एक्ट जैसी कठोर धाराओं के तहत मामले कायम किए गए हैं। जुलाई माह में महाराष्ट्र एटीएस द्वारा की गई पूछताछ के आधार पर मिले इनपुट ने इस देशव्यापी नेटवर्क का भंडाफोड़ करने में अहम भूमिका निभाई।

ये भी पढ़े: नागपंचमी पर देवास में दर्दनाक घटना: सपेरे के नागराज की पूजा करते समय महिला को सांप ने डसा, अस्पताल में भर्ती

You missed