Nagpur daughter kills father:महाराष्ट्र के नागपुर से एक बेहद दहला देने वाली और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ एमआईडीसी थाना क्षेत्र में 12वीं कक्षा में पढ़ने वाली 17 वर्षीय एक नाबालिग लड़की ने अपने ही शराबी पिता की क्रिकेट बैट से वार कर हत्या कर दी। आरोपी बेटी ने खुद पुलिस के इमरजेंसी नंबर 112 पर कॉल करके इस घटना की पूरी जानकारी दी थी।
क्या है पूरा मामला?
Nagpur daughter kills father:पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान 45 वर्षीय जयपाल बारेलाल खोलपिटणे के रूप में हुई है, जो शराब पीने का आदी था। परिवार में शराब की लत के कारण अक्सर कलह और विवाद होता रहता था।
घटना की रात जयपाल नशे की हालत में घर लौटा और अपनी ही 17 वर्षीय बेटी के साथ अनुचित हरकत करने की कोशिश की। जब बेटी ने इसका कड़ा विरोध किया और मारपीट करने पर उतारू पिता का बचाव करना चाहा, तो गुस्से और आत्मरक्षा में उसने घर में रखा लकड़ी का क्रिकेट बैट उठाकर उसके सिर पर जोरदार वार कर दिया। सिर पर गंभीर चोट लगने से पिता की मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस की कार्रवाई और बाल सुधार गृह
Nagpur daughter kills father:घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक की पत्नी की शिकायत पर एमआईडीसी थाने में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
चूंकि आरोपी लड़की नाबालिग है, इसलिए पुलिस ने उसे हिरासत में लेने के बाद बाल न्याय व्यवस्था के नियमों के तहत अमरावती के बाल सुधार गृह भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घटना से जुड़े तमाम पहलुओं, परिस्थितियों और मेडिकल रिपोर्ट की गहराई से जांच की जा रही है ताकि मौत के सटीक कारणों का खुलासा हो सके।
दूसरी घटना: नागपुर में 9 साल की बच्ची से रेप की कोशिश, भीड़ की पिटाई से आरोपी की मौत
Nagpur daughter kills father:नागपुर के ही पारडी थाना क्षेत्र से एक अन्य सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ एक 9 साल की बच्ची के साथ रेप की कोशिश करने वाले 35 वर्षीय व्यक्ति को गुस्साई भीड़ ने पीट-पीटकर मार डाला।
मृतक की पहचान पारडी शिवनगर निवासी नारायण दास मोहनदास वैष्णव के रूप में हुई है, जो मूल रूप से छत्तीसगढ़ का रहने वाला था और मजदूरी करता था। सोमवार की रात उसने बच्ची के साथ छेड़खानी की, जिसके बाद बच्ची ने शोर मचाकर अपने परिजनों और पड़ोसियों को इसकी जानकारी दी।
इस घृणित हरकत से आक्रोशित भीड़ ने आरोपी को पकड़कर उसकी जमकर पिटाई कर दी, जिससे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुए मारपीट में शामिल 8 से 10 अज्ञात लोगों की तलाश शुरू कर दी है।

