By: Ravindra Singh
MP Weather : मध्य प्रदेश में मानसून की विदाई से पहले एक बार फिर बारिश का दौर तेज होने जा रहा है। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय मौसमी सिस्टम के प्रभाव से शुक्रवार को प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने 13 जिलों के लिए अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जबकि 16 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। कुछ स्थानों पर 4 इंच से अधिक बारिश होने का अनुमान है।
इन 13 जिलों में अति भारी बारिश का अलर्ट
MP Weather मौसम केंद्र के अनुसार शुक्रवार को टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा, दमोह, उमरिया, जबलपुर, नरसिंहपुर, मंडला, छिंदवाड़ा, सिवनी और बालाघाट में अति भारी बारिश हो सकती है। इन जिलों में मौसम को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
वहीं भिंड, दतिया, निवाड़ी, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, मैहर, कटनी, शहडोल, डिंडौरी, अनूपपुर, सागर, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल और पांढुर्णा में भारी बारिश की संभावना जताई गई है।
27 सितंबर तक बारिश का असर
MP Weather मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में बना अवदाब अब एक मजबूत मौसमी सिस्टम में बदल गया है। इसके चलते 25 और 26 सितंबर को मध्य प्रदेश में बारिश की गतिविधियां तेज रह सकती हैं। 27 सितंबर को भी प्रदेश के कई इलाकों में बारिश जारी रहने की संभावना है। इसके बाद सिस्टम के आगे बढ़ने के साथ बारिश की गतिविधियों में धीरे-धीरे कमी आ सकती है।
भोपाल समेत इन जिलों में भी बदलेगा मौसम
MP Weather राजधानी भोपाल सहित प्रदेश के कई अन्य हिस्सों में भी बादल और बारिश का दौर देखने को मिल सकता है। भोपाल, सीहोर, राजगढ़, विदिशा, इंदौर, धार, आलीराजपुर, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, झाबुआ, उज्जैन, नीमच, मंदसौर, शाजापुर, देवास, रतलाम, हरदा, ग्वालियर, गुना, शिवपुरी, अशोकनगर, मुरैना और श्योपुर में कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश होने के आसार हैं।
पूर्वी मध्य प्रदेश में बारिश की गतिविधियां अपेक्षाकृत अधिक रहने का अनुमान है। कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश भी हो सकती है।
मानसून की विदाई में अब करीब 6 दिन बाकी
MP Weather मध्य प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून का सामान्य समय 1 जून से 30 सितंबर तक माना जाता है। ऐसे में मानसून की सामान्य विदाई में अब करीब छह दिन शेष हैं। राजस्थान के कई हिस्सों से मानसून की वापसी शुरू हो चुकी है। सितंबर के अंतिम सप्ताह में मध्य प्रदेश से भी मानसून की विदाई की प्रक्रिया शुरू होने की संभावना है।
इन 23 जिलों में सामान्य से ज्यादा बारिश
MP Weather मौजूदा मानसून सीजन में प्रदेश के 23 जिलों में औसत से अधिक बारिश दर्ज की गई है। इनमें अनूपपुर, छतरपुर, मैहर, मऊगंज, निवाड़ी, पन्ना, सतना, शहडोल, सीधी, सिंगरौली, टीकमगढ़, उमरिया, आगर-मालवा, भिंड, भोपाल, बुरहानपुर, दतिया, गुना, ग्वालियर, खरगोन, राजगढ़, श्योपुर और शिवपुरी शामिल हैं।
मानसून की विदाई से पहले सक्रिय हुए इस सिस्टम के कारण प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का एक और दौर देखने को मिल सकता है।
ये भी पढ़े: अचानक तेज सिरदर्द को न करें नजरअंदाज, जानिए ब्रेन एन्यूरिज्म क्या है, कम उम्र में भी हो सकता है

