MotihariMotihari
Spread the love

रिपोर्टर: टुनटुन कुमार

Motihari : बिहार के पूर्वी चंपारण (मोतिहारी) जिले से एक बेहद दुखद और हैरान करने वाली घटना सामने आई है। बुधवार सुबह घोड़ासहन थाना क्षेत्र के वीरता चौक के पास उस समय हड़कंप मच गया, जब स्थानीय लोगों ने एक करीब 60 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक का शव लटकते हुए देखा। इस खौफनाक मंजर को देखकर मौके पर सैकड़ों ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। मृतक की शिनाख्त 22 वर्षीय हैदर मियां के रूप में हुई है, जो मूल रूप से पड़ोसी देश नेपाल का निवासी था।

Motihari तड़के घर से निकला था युवक, सुबह टावर पर मिला शव

परिजनों से मिली जानकारी के मुताबिक, हैदर मियां का परिवार पिछले कई सालों से घोड़ासहन के वीरता चौक पर एक किराए के मकान में रह रहा था और वह मजदूरी करके अपना जीवनयापन करता था। बुधवार तड़के करीब 3 बजे वह अचानक घर से बिना बताए निकल गया। जाते समय वह अपने साथ घर में रखे चांदी के कुछ आभूषण और दो मोबाइल फोन भी ले गया था। सुबह जब उजाला हुआ तो ग्रामीणों की नजर टावर पर पड़ी, जिसके बाद इस पूरी घटना का खुलासा हुआ।

Motihari मानसिक रूप से अस्वस्थ था मृतक, मां का रो-रोकर बुरा हाल

घटनास्थल पर पहुंचते ही मृतक की मां का रो-रोकर बुरा हाल हो गया और वह बेसुध हो गईं। उन्होंने रोते हुए पुलिस को बताया कि उनका बेटा पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से विक्षिप्त (अस्वस्थ) था, जिसके चलते उसने यह आत्मघाती कदम उठाया। इस हादसे के बाद से पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है और आसपास के लोग भी स्तब्ध हैं।

Motihari पुलिस ने मशक्कत के बाद शव को उतारा, जांच जारी

सूचना मिलते ही घोड़ासहन थाना पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंची। टावर की ऊंचाई अधिक होने के कारण शव को नीचे उतारने में पुलिस और स्थानीय लोगों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी सदर अस्पताल भेज दिया है। घोड़ासहन थानाध्यक्ष अमरजीत कुमार ने बताया कि शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का लग रहा है, फिर भी पुलिस हर एंगल और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की बारीकी से तफ्तीश कर रही है।

ये भी पढ़े: Aurangabad में बेखौफ अपराधियों का तांडव: किसान को दौड़ाकर गोलियों से भूना, मौके पर ही मौत, सड़क जाम कर हंगामा

You missed