MorenaMorena
Spread the love

रिपोर्टर: प्रताप सिंह बघेल

Morena : मध्य प्रदेश के मुरैना जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत परम सिंह का पुरा गांव में बिजली का तार डालने को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष का मामला सामने आया है। मामूली बात पर शुरू हुआ यह विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने लाठी-डंडों से बेरहमी से मारपीट की, जिसमें पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

बिजली का तार डालने को लेकर हुआ खूनी विवाद

Morena घटना की जानकारी के अनुसार, फरियादी उदय सिंह जाटव के बेटे रंजीत और भूरा अपने घर पर बिजली जलाने के लिए किसी अन्य स्थान से तार खींचकर ले जा रहे थे। इसी बात पर गांव के ही हरिसिंह जाटव, उसके दोनों बेटों अतेंद्र व प्रमोद और भांजे नीकेश जाटव ने आपत्ति जताई। विरोध के दौरान बात इतनी बढ़ गई कि आरोपियों ने उग्र होकर गाली-गलौज शुरू कर दी और देखते ही देखते लाठियां चलानी शुरू कर दीं।

सड़क पर पटककर पिता-पुत्र की बेरहमी से पिटाई

Morena जब उदय सिंह जाटव के साथ आरोपियों ने मारपीट शुरू की, तो उन्हें बचाने के लिए बेटा रंजीत जाटव बीच-बचाव करने पहुंचा। हमलावरों ने किसी पर भी दया नहीं दिखाई और दोनों पिता-पुत्र को सड़क पर पटक-पटककर लाठियों से जमकर पीटा। इस निर्मम हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद पीड़ित पक्ष ने तुरंत सिविल लाइन थाने पहुंचकर अपनी शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने नामजद आरोपियों के खिलाफ दर्ज किया मामला

Morena पीड़ितों की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए सिविल लाइन थाना पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और सभी नामजद आरोपियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है और आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। मामले की निष्पक्ष जांच कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

ये भी पढ़े: Gym Trainer Affair Husband Murder : जिम ट्रेनर के प्यार में पागल पत्नी ने सोते हुए पति पर कराया चाकू से हमला, दोनों गिरफ्तार