man killed pregnant wifeman killed pregnant wife
Spread the love

man killed pregnant wife:गुजरात के खेड़ा जिले से एक बेहद सनसनीखेज और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने पति-पत्नी के पवित्र रिश्ते को कलंकित कर दिया है। महुधा तालुका के कपरापुर गांव में 13 हफ्ते की एक गर्भवती महिला की हत्या को पहले आत्महत्या दिखाने की साजिश रची गई थी, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस की तकनीकी जांच ने इस पूरे झूठ का पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने इस मामले में आरोपी पति और उसके भाई को गिरफ्तार कर लिया है।

अस्पताल ले जाने के बजाय पत्नी से विवाद और गूगल सर्च

man killed pregnant wife:प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना की रात 13 हफ्ते की गर्भवती अरुणाबेन सोढ़ा के पेट में तेज दर्द हो रहा था। उन्होंने अपने पति मितुल सोढ़ा से डॉक्टर के पास ले जाने की मिन्नतें कीं, लेकिन मितुल ने टालमटोल किया। अरुणाबेन का गुस्सा इसलिए भी ज्यादा था क्योंकि मितुल कुछ दिन पहले अपनी भाभी को तो बैंक के काम से ले गया था, लेकिन बीमार पत्नी को अस्पताल नहीं ले जा रहा था। दोनों के बीच आपसी शक और तकरार पहले से ही चल रही थी।

विवाद के दौरान जब अरुणाबेन ने गुस्से में कह दिया कि ‘मैं मर जाऊंगी’, तो शातिर पति मितुल के दिमाग में खौफनाक साजिश ने जन्म लिया। उसने कानूनी पचड़े से बचने के लिए तुरंत गूगल पर सर्च किया कि “अगर पत्नी आत्महत्या कर ले, तो क्या पति जिम्मेदार होता है?”। सर्च करने के बाद उसने पत्नी को रास्ते से हटाने का खूनी प्लान तैयार किया।

नैनो यूरिया पिलाकर और मुंह में कपड़ा ठूंसकर की हत्या

man killed pregnant wife:साजिश के तहत मितुल ने अपनी मां, भाभी और भाई के साथ मिलकर खौफनाक वारदात को अंजाम दिया।

  • सबसे पहले सास और जेठानी ने असहाय गर्भवती अरुणाबेन के हाथ-पैर मजबूती से पकड़ लिए।
  • इसके बाद पति मितुल ने सोफे पर पटककर जबरन 500 मिलीलीटर नैनो यूरिया की थैली अरुणाबेन के हलक में उड़ेल दी।
  • चीख-पुकार रोकने और आवाज दबाने के लिए उनके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया गया।

महज 15 से 20 मिनट के भीतर ही यूरिया के जहर से अरुणाबेन और उनके गर्भ में पल रहे मासूम बच्चे ने तड़प-तड़पकर दम तोड़ दिया।

खुदकुशी का रूप देने के लिए शव को खिड़की से लटकाया

man killed pregnant wife:हत्या को आत्महत्या साबित करने के लिए कातिल पति मितुल ने अपने भाई विपुल के साथ मिलकर रातभर साजिश रची। महिला की मौत के बाद शव को नायलॉन की रस्सी के सहारे खिड़की से लटका दिया गया, ताकि पुलिस और परिवार को यह लगे कि महिला ने खुद फांसी लगाई है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुला खूनी राज

man killed pregnant wife:शुरुआत में मामला आत्महत्या का लग रहा था, लेकिन जब डॉक्टरों के पैनल द्वारा पोस्टमार्टम किया गया, तो सच्चाई सामने आ गई। रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि गले पर फंदे के निशान मौत के बाद के हैं और शरीर के भीतर जहरीला केमिकल (यूरिया) मौजूद था। यूरिया के पेट में जाते ही अमोनिया गैस बनी, जिससे सांस की नली और आंतरिक अंगों ने काम करना बंद कर दिया था।

साइबर सेल, टेक्निकल सर्विलांस और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के पुख्ता सबूतों के आधार पर महुधा पुलिस ने आरोपी पति मितुल सोढ़ा और उसके भाई विपुल को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है। पुलिस ने घटनास्थल से नायलॉन की रस्सी, मोबाइल और अन्य साक्ष्य बरामद कर लिए हैं। हालांकि, इस दोहरे हत्याकांड में शामिल सास और जेठानी अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर हैं, जिनकी तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है।

read this:- बबूल के नाम पर प्रतिबंधित लकड़ी का कारोबार? वन विभाग की निगरानी पर उठे सवाल, आरा मशीनों तक पहुंचने वाली लकड़ी की जांच की मांग