Spread the love

ग्वालियर के कम्पू थाना क्षेत्र में शनिवार को एक बड़ा हादसा हो गया। पहाड़ी किनारे बनाई गई एक दीवार अचानक भरभराकर गिर गई, जिसके मलबे में तीन लोगों के दबने की सूचना है।

दो लोगों को सुरक्षित निकाला गया

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों और राहत दल की मदद से मलबे में दबे दो लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। उनकी स्थिति की जानकारी जुटाई जा रही है।

राहत और बचाव कार्य जारी

घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन, पुलिस और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंच गया। मलबे में अन्य लोगों के फंसे होने की आशंका को देखते हुए सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

प्रशासनिक अधिकारी मौके पर मौजूद

घटनास्थल पर प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद हैं और पूरे बचाव अभियान की निगरानी कर रहे हैं। फिलहाल हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।