Madhya Pradesh TribalMadhya Pradesh Tribal
Spread the love

रिपोर्टर: संजय राठौर

Madhya Pradesh Tribal : मध्य प्रदेश में जनजातीय गौरव दिवस और भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती के पावन अवसर पर राज्य को ऐतिहासिक सौगात मिली है। धार जिले के डही में आयोजित भव्य समारोह में राज्यपाल मंगुभाई पटेल और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 1,353.18 करोड़ रुपये की लागत वाले ‘डही माइक्रो लिफ्ट इरीगेशन प्रोजेक्ट’ का लोकार्पण किया। इस महत्वाकांक्षी परियोजना से धार जिले के 84 और आलीराजपुर के 42 गांवों के लाखों किसानों को नर्मदा का पानी सिंचाई के लिए मिलेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस कार्यक्रम में वर्चुअली जुड़े और देशवासियों को संबोधित किया।

आदिवासी नायकों के बलिदान और संघर्ष को किया याद

Madhya Pradesh Tribal प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने वर्चुअल संबोधन में कहा कि देश में जनजातीय स्वतंत्रता सेनानियों की एक समृद्ध और गौरवशाली विरासत रही है। राधोजी भांगरे, भागोजी नाइक, वीर बाबूराव सेडमा, क्रांतिसूर्य टंट्या भील, रानी गाइदेलियो, अल्लू सीताराम राजू और रानी दुर्गावती जैसे महान वीरों व वीरांगनाओं ने अपने बलिदान से राष्ट्र को हमेशा प्रेरित किया है। उन्होंने कहा कि 15 नवंबर 2021 से शुरू हुआ जनजातीय गौरव दिवस अब एक बड़े राष्ट्रीय उत्सव का रूप ले चुका है, जो हमारी गौरवशाली संस्कृति और विरासत को केंद्र में रखकर आगे बढ़ रहा है।

जनजातीय कल्याण और विकास के लिए समर्पित सरकार

Madhya Pradesh Tribal प्रधानमंत्री ने देश में हुए सकारात्मक बदलावों का जिक्र करते हुए कहा कि पिछले कुछ वर्षों में 50 करोड़ लोग भीषण गरीबी से बाहर आए हैं और देश को नक्सलवाद से बड़ी मुक्ति मिली है। सरकार ने अति पिछड़े इलाकों के विकास के लिए ‘पीएम जनमन योजना’ और ‘धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान’ के तहत 1 लाख करोड़ रुपये का बजट रखा है। वंचितों को प्राथमिकता देते हुए आयुष्मान भारत योजना, स्वच्छ शौचालय और आवास जैसी योजनाओं के माध्यम से जनजातीय परिवारों के जीवन स्तर में क्रांतिकारी बदलाव लाया गया है।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दी क्षेत्र के विकास की सौगातें

Madhya Pradesh Tribal समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि आज का दिन प्रदेश के लिए किसी बड़े त्योहार से कम नहीं है। मां नर्मदा का आशीर्वाद मिलने से इस अंचल के किसानों की तकदीर बदलेगी। उन्होंने कहा कि सरदारपुर में 4000 करोड़ की पाइपलाइन के बाद अब डही माइक्रो लिफ्ट प्रोजेक्ट से 1 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई हो सकेगी। सरकार आदिवासी नायकों के सम्मान और उनके उत्थान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है, जिसके तहत खरगोन में टंट्या मामा के नाम पर विश्वविद्यालय की स्थापना और भगौरिया को राष्ट्रीय पर्व के रूप में पहचान दिलाई गई है।

ये भी पढ़े: मध्य प्रदेश में एक और मंत्री पर पूर्व OSD विवादों में पैसों के लेन-देन और तीन महिलाओं से संबंध के आरोप, बंगले में एंट्री बैन