रिपोर्टर: शिवम तिवारी
Datia : मध्य प्रदेश के दतिया जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जहां रतनगढ़ माता मंदिर के दर्शन करने जा रहे श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। इस भीषण दुर्घटना में दो महिलाओं की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि 14 अन्य श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
कैसे हुआ यह भीषण हादसा?
Datia मिली जानकारी के अनुसार, यह दुर्घटना बसई मलिक इलाके के पास घटित हुई। ग्रामीणों और श्रद्धालुओं का एक जत्था ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर बड़े उत्साह के साथ रतनगढ़ माता के दर्शन के लिए जा रहा था। रास्ते में अचानक ट्रैक्टर चालक वाहन से अपना नियंत्रण खो बैठा, जिसके कारण पूरी ट्रॉली सड़क पर पलट गई। हादसा इतना भयानक था कि मौके पर चीख-पुकार मच गई।
घायलों को पहुंचाया गया अस्पताल, दो की हालत नाजुक
Datia हादसे की खबर मिलते ही स्थानीय ग्रामीण मदद के लिए दौड़े और पुलिस को सूचना दी। तत्काल मौके पर पहुंची पुलिस टीम और 108 एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को बाहर निकालकर नजदीकी सेवढ़ा अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका उपचार चल रहा है। घायलों में से दो लोगों की स्थिति अत्यंत गंभीर होने के कारण उन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
पुलिस ने दर्ज किया मामला, जांच शुरू
Datia इस हृदयविदारक घटना में दो महिलाओं की मौके पर ही जान चली गई, जिससे परिजनों में कोहराम मच गया है। अतरेटा थाना पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है और मामला पंजीबद्ध कर दुर्घटना के वास्तविक कारणों की गहन जांच शुरू कर दी है।
ये भी पढ़े: शेखपुरा में बड़ा खुलासा: हार्डवेयर दुकान की आड़ में चल रही थी मिनी गन फैक्ट्री, भारी मात्रा में हथियार बरामद

