MadhupurMadhupur
Spread the love

रिपोर्टर: इम्तियाज अंसारी

Madhupur : दो बच्चों के पिता द्वारा अपनी ही सगी साली को उसके ससुराल से भगा ले जाने का एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। पुलिस के बढ़ते दबाव (दबिश) के कारण आखिरकार फरार प्रेमी जोड़ा घटना के 17 दिन बाद मधुपुर थाने पहुंचा। जोड़े के थाने आते ही वहाँ मौजूद परिजनों के बीच जमकर हाईवोल्टेज ड्रामा और हंगामा हुआ।

Madhupur आठ साल पहले हुई थी शादी, दो बच्चों का है पिता

मिली जानकारी के अनुसार, पालोजोरी के रहने वाले असरफ अंसारी उर्फ जिन्ना का विवाह करीब आठ वर्ष पहले पाथरोल थाना क्षेत्र की रहने वाली सोगेरा खातुन के साथ हुआ था। शादी के बाद दोनों की जिंदगी सामान्य चल रही थी और उनके दो बेटे भी हैं। सब कुछ ठीक चल रहा था, लेकिन इसी बीच जीजा (असरफ) का दिल अपनी ही छोटी साली पर आ गया।

Madhupur दो महीने पहले हुई थी साली की शादी, ससुराल से भगाया

असरफ की साली शहजादी खातुन का निकाह महज दो महीने पहले ताराटांड़ गाँव के निवासी मोहम्मद सद्दाम के साथ हुआ था। शहजादी अभी अपनी नई गृहस्थी को समझ भी नहीं पाई थी कि बीते 30 मई को उसका जीजा असरफ उसे उसके ससुराल से ही बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया। दुल्हन के अचानक गायब होने से ससुराल और मायके पक्ष में हड़कंप मच गया था।

Madhupur पुलिसिया दबाव के आगे झुका जोड़ा, थाने में हंगामा

युवती के लापता होने के बाद परिजनों ने मामले की शिकायत पुलिस से की। पुलिस द्वारा लगातार की जा रही छापेमारी और बढ़ते दबाव के कारण दोनों को छिपने का कोई रास्ता नहीं मिला। आखिरकार भागने के 17 दिन बाद दोनों खुद ही मधुपुर थाने पहुंच गए। जैसे ही इस बात की खबर दोनों के परिवारों को मिली, वे भी थाने पहुंचे, जहाँ दोनों पक्षों के बीच तीखी नोकझोंक और भारी हंगामा देखने को मिला। फिलहाल पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है।

ये भी पढ़े: Tight Security in Giridih for Muharram: पचम्बा पुलिस ने शुरू किया अखाड़ा कमिटियों का वेरिफिकेशन, रूट का किया निरीक्षण