Lucknow EMI recovery agent tortureLucknow EMI recovery agent torture
Spread the love

Lucknow EMI recovery agent torture:उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से मानवता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहाँ किस्त (EMI) न भर पाने पर रिकवरी एजेंटों ने एक गरीब मजदूर के साथ ऐसी हैवानियत की, जिसे सुनकर किसी की भी रूह कांप जाए। एजेंटों ने न केवल उसे पाँच दिनों तक बंधक बनाकर रखा, बल्कि उससे मारपीट की और जबरन खून भी निकलवा लिया।

मोबाइल की किस्त न चुकाने पर दरिंदगी

Lucknow EMI recovery agent torture:मामला लखनऊ के निगोहां थाना क्षेत्र का है, जहाँ एक मजदूर ने मोबाइल फोन खरीदा था, लेकिन तंगी के कारण वह समय पर उसकी किस्त नहीं चुका पाया। आरोप है कि रिकवरी एजेंटों ने उसे अगवा कर लिया और एक गुप्त स्थान पर पाँच दिनों तक कैद रखा। इस दौरान उसे शारीरिक प्रताड़ना दी गई, जबरन काम कराया गया और उसके शरीर से एक यूनिट खून भी निकलवा लिया गया। इसके अलावा, आरोपियों ने पीड़ित के परिजनों को धमकाकर ऑनलाइन 2,799 रुपये अपने खाते में ट्रांसफर करवा लिए।

पुलिस की लाचारी और डीसीपी का हस्तक्षेप

Lucknow EMI recovery agent torture:जब पीड़ित परिवार ने स्थानीय निगोहां थाने में न्याय की गुहार लगाई, तो पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करने के बजाय उन्हें टरका दिया। आखिरकार, जब परिवार ने हिम्मत जुटाकर डीसीपी के समक्ष गुहार लगाई, तब जाकर पुलिस हरकत में आई। उच्चाधिकारियों के सख्त निर्देशों के बाद आखिरकार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया, जिसके डर से आरोपी पीड़ित को रैपिडो कैब से उसके घर छोड़ गए।

गाजियाबाद में हथियारबंद बदमाशों का आतंक

Lucknow EMI recovery agent torture:इसी तरह की एक अन्य घटना गाजियाबाद के भोजपुर थाना क्षेत्र के कलछीना गांव से सामने आई है, जहाँ देर रात 6 से 8 हथियारबंद बदमाशों ने एक घर को अपना निशाना बनाया। बदमाशों ने कूलर के जरिए कमरे में धुआं छोड़कर परिवार की नींद उड़ाई और बंधक बना लिया। इसके बाद बच्चों को जान से मारने की धमकी देकर अलमारी में रखी नकदी और लाखों के जेवरात लूटकर फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर इस मामले की जांच शुरू कर दी है।

read this:-PM Modi 25 Years in Public Life;PM मोदी के 25 साल के सार्वजनिक जीवन पर BJP का महीनेभर का अभियान, जानें पूरा कार्यक्रम