KatiharKatihar
Spread the love

रिपोर्टर: मनोज कुमार

Katihar School Principal Pocso Act Case : बिहार के कटिहार जिले से गुरु-शिष्य के रिश्ते को कलंकित करने वाला एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है। प्राणपुर ब्लॉक के नाथनगर स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक (हेडमास्टर) पर कक्षा छठी की एक छात्रा के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने का संगीन आरोप लगा है। पीड़िता की माँ द्वारा दी गई लिखित शिकायत के आधार पर स्थानीय पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी शिक्षक के खिलाफ पॉक्सो (POCSO) एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Katihar School Principal Pocso Act Case आधी रात को दर्ज हुई FIR, साक्ष्य जुटाने में जुटी पुलिस की टीम

घटना की भनक लगते ही इलाके में सनसनी फैल गई। पीड़िता की माँ ने देर रात प्राणपुर थाने पहुंचकर आरोपी प्रधानाध्यापक के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई। प्राणपुर थाना प्रभारी विजय प्रकाश ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए तुरंत केस दर्ज किया। मामले की निष्पक्ष और वैज्ञानिक जांच के लिए फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) की टीम को मौके पर बुलाकर घटनास्थल का मुआयना कराया गया है। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल टेस्ट भी करवा लिया है और आरोपी हेडमास्टर की धड़पकड़ के लिए अलग-अलग ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही है।

Katihar School Principal Pocso Act Case गुस्से में आए ग्रामीणों ने स्कूल में जड़ा ताला, बंद कराई पढ़ाई

इस घिनौनी वारदात के बाद से स्थानीय ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। बुधवार की सुबह उग्र ग्रामीणों ने स्कूल का मुख्य गेट नहीं खुलने दिया और किसी भी शिक्षक या छात्र को परिसर के अंदर जाने से रोक दिया। ग्रामीणों का साफ कहना है कि जब तक आरोपी प्रधानाध्यापक की गिरफ्तारी नहीं हो जाती, तब तक वे स्कूल में पढ़ाई नहीं होने देंगे। भारी विरोध के कारण बच्चों को बिना पढ़े ही अपने घर वापस लौटना पड़ा।

Katihar School Principal Pocso Act Case शिक्षकों ने ऑनलाइन दर्ज की अटेंडेंस, शिक्षा विभाग से मांगी सुरक्षा

स्कूल परिसर में तालाबंदी के बाद वहां ड्यूटी पर पहुंचे शिक्षकों के सामने अजीब स्थिति पैदा हो गई। कानून व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए शिक्षक मुकेश कुमार ने सड़क पर खड़े रहकर ही ‘ई-शिक्षा कोष’ ऐप के माध्यम से अपनी ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज की। इसके बाद सभी शिक्षक ब्लॉक रिसोर्स सेंटर (BRC) चले गए। शिक्षकों ने इस पूरे घटनाक्रम और अपनी सुरक्षा को लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) और प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी (BEO) मनीषा कुमारी को लिखित आवेदन सौंपकर उचित दिशा-निर्देश की मांग की है।

ये भी पढ़े: Jamtara Free Ambulance Service: जामताड़ा में स्वास्थ्य क्रांति, 24 घंटे मुफ्त एंबुलेंस सेवा की हुई शुरुआत, चुनावी वादा पूरा