रिपोर्टर: रतन कुमार
Jamtara : जिले के ऐतिहासिक गांधी मैदान में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह अत्यंत उत्साह और देशभक्ति के वातावरण में संपन्न हुआ। झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। समारोह में उपायुक्त आलोक कुमार, पुलिस अधीक्षक शंभू कुमार सिंह, एसडीओ अनंत कुमार और एसडीपीओ वसीम रजा समेत जिले के कई प्रशासनिक अधिकारी एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
Jamtara राष्ट्रीय ध्वज फहराया और लिया परेड का निरीक्षण
कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि डॉ. इरफान अंसारी और पुलिस अधीक्षक शंभू कुमार सिंह द्वारा भव्य परेड के निरीक्षण के साथ हुई। इसके उपरांत मंत्री ने झंडात्तोलन कर राष्ट्रध्वज को नमन किया। अपने संबोधन में उन्होंने देश की आजादी के लिए सर्वस्व न्योछावर करने वाले अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही, उन्होंने राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का ब्योरा साझा करते हुए उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मियों को सम्मानित भी किया।
Jamtara JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के आंदोलन पर प्रतिक्रिया
कार्यक्रम के पश्चात संवाददाताओं से बात करते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने आंदोलनरत JPSC और JSSC अभ्यर्थियों के मुद्दे पर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा, “जान है तो जहान है, बच्चों को भूख हड़ताल से बचना चाहिए।” मंत्री ने आश्वासन दिया कि स्वास्थ्य विभाग आंदोलनकारी युवाओं की सेहत पर लगातार नजर बनाए हुए है। उन्होंने निर्देश दिया कि किसी भी अस्पताल में अभ्यर्थियों से इलाज के पैसे नहीं लिए जाएंगे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सरकार जल्द ही इस समस्या का समाधान निकालेगी।
MMDR बिल को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला
खनिज विकास से जुड़े MMDR (Mines and Minerals Development and Regulation) बिल को लेकर मंत्री इरफान अंसारी ने केंद्र सरकार की नीतियों की आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि इस कानून के प्रावधानों से झारखंड के आर्थिक हितों को गहरी चोट पहुंचेगी, जिससे राज्य को करीब ₹10,000 करोड़ के राजस्व का नुकसान होने की आशंका है। उन्होंने दावा किया कि केंद्र सरकार राज्य की ‘मंईयां सम्मान योजना’ और अन्य पेंशन योजनाओं में बाधा डालने की कोशिश कर रही है, जिसके खिलाफ झारखंड मजबूती से अपना विरोध दर्ज कराएगा।
ये भी पढ़े: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक सड़क हादसा: ओवरटेकिंग में पलटी कार, 3 महिलाओं समेत 4 की मौत और 5 गंभीर

