JamtaraJamtara
Spread the love

रिपोर्टर: रतन कुमार

Jamtara : भारतीय जनता पार्टी जामताड़ा जिला इकाई की ओर से बुद्धूडीह स्थित जिला कार्यालय में ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों को लेकर एक जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिलाध्यक्ष सुमित शरण की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में मुख्य वक्ता के तौर पर प्रदेश मंत्री दिलीप वर्मा और जिला प्रभारी प्रदीप साहू उपस्थित रहे।

17 सितंबर से 18 अक्टूबर तक चलेगा जनसेवा का विशेष अभियान

Jamtara कार्यशाला को संबोधित करते हुए प्रदेश मंत्री दिलीप वर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जीवन देश और समाज की सेवा को समर्पित रहा है। उनके जन्मदिवस के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से 18 अक्टूबर तक पूरे देश में एक माह का सेवा संकल्प अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान बूथ स्तर से लेकर जिला और प्रदेश स्तर तक विभिन्न प्रकार के सामाजिक और सेवा कार्यों का आयोजन होगा।

रक्तदान शिविर, फल वितरण और विभिन्न रचनात्मक कार्यक्रमों की रूपरेखा

Jamtara अभियान के तहत मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना और दीप जलाकर प्रधानमंत्री के दीर्घायु होने की कामना की जाएगी। इसके साथ ही रक्तदान शिविर, अस्पतालों में मरीजों को फल वितरण, ‘विकसित भारत’ विषय पर रंगोली प्रतियोगिताएं और आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों के लिए मनोरंजक व जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देशों के तहत संगठन के हर स्तर पर इस अभियान को सफलतापूर्वक संचालित करने की रणनीति तैयार की गई है।

बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं में उत्साह, वरिष्ठ नेताओं की रही मौजूदगी

Jamtara जिला प्रभारी प्रदीप साहू और जिलाध्यक्ष सुमित शरण ने कहा कि जामताड़ा जिले के सभी कार्यकर्ता इस अभियान को भव्य और ऐतिहासिक बनाने के लिए पूरी तरह समर्पित हैं। मंच का संचालन जिला महामंत्री कमलेश मंडल तथा धन्यवाद ज्ञापन निमाई सेन ने किया।

इस अवसर पर पूर्व मंत्री सत्यानंद झा ‘बातुल’, माधव चंद्र महतो, भाजयुमो प्रदेश महामंत्री मनीष दुबे, पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेश राय, नगर पंचायत अध्यक्षा आशा गुप्ता, अभय सिंह, मोहन शर्मा, दिलीप हेम्ब्रम, आभा आर्या, सुभाष यादव, कुंदन गोस्वामी समेत बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।

ये भी पढ़े: सुपौल: निजी स्कूल के हॉस्टल में पहली कक्षा के छात्र की संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप