SupaulSupaul
Spread the love

रिपोर्टर: अजीत कुमार ठाकुर

Supaul : गौरवगढ़ स्थित शानवी पब्लिक स्कूल के हॉस्टल में एक बेहद दुखद और चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहाँ पहली कक्षा में पढ़ने वाले आठ वर्षीय मासूम छात्र प्रियांशु कुमार का शव संदिग्ध अवस्था में फंदे से लटकता हुआ मिला। घटना की जानकारी मिलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और परिजनों के बीच कोहराम मच गया।

छत पर फंदे से लटकता मिला छात्र, अस्पताल ले जाते समय तोड़ा दम

Supaul प्राप्त जानकारी के अनुसार, रविवार को विद्यालय कर्मियों ने मासूम प्रियांशु को हॉस्टल की छत पर फंदे से झूलता देखा। आनन-फानन में उसे नीचे उतारा गया, उस समय उसकी सांसें चल रही थीं। स्कूल प्रशासन द्वारा उसे तुरंत इलाज के लिए सुपौल के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन बदकिस्मती से रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। अस्पताल पहुँचते ही डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक छात्र मरौना प्रखंड के परिकोच निवासी शिव शंकर यादव का पुत्र था।

चेहरे पर चोट के निशान, पिता ने जताया हत्या का अंदेशा

Supaul घटना की खबर मिलते ही रोते-बिलखते परिजन अस्पताल और घटनास्थल पर पहुंचे। मृतक के पिता शिव शंकर यादव ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रियांशु के चेहरे पर चोट और जख्म के कई स्पष्ट निशान हैं। उन्होंने अंदेशा जताया कि उनके बेटे की हत्या करने के बाद मामले को आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को फंदे से लटकाया गया है। परिजनों ने पुलिस प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की गुहार लगाई है।

SP और FSL टीम ने संभाला मोर्चा, हर कोण से जांच जारी

Supaul मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए सदर थाना पुलिस, एसडीपीओ तथा सुपौल के पुलिस अधीक्षक (SP) सरथ आर.एस. ने स्वयं मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। साक्ष्य जुटाने के लिए फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) की टीम को भी घटनास्थल पर बुलाया गया है। एसपी सरथ आर.एस. ने बताया कि मामले की पूरी गंभीरता से जांच की जा रही है और फॉरेंसिक रिपोर्ट के आधार पर सभी संभावित पहलुओं को खंगाला जा रहा है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़े: परवेज मेहता गोल्फ चैंपियनशिप 2026: रुपेश कटरियार बने चैंपियन, बेल्डीह गोल्फ कोर्स में खेला गया शानदार मुकाबला

You missed